फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The traffic on NH dirvet on brog bypass

एनएच से सटे पहाड़ दरके, बाया बड़ोग चलेंगे वाहन

Sat, 18 Feb 2017 09:40 PM IST
ब्यूरो, सोलन
ब्यूरो, सोलन Updated Sat, 18 Feb 2017 09:40 PM IST
विज्ञापन
The traffic on NH dirvet on brog bypass
शिमला-चंडीगढ़ मार्ग पर कुमारहट्टी सोलन बाईपास से सटी पहाड़ियों के दरकने के बाद प्रशासन ने यातायात में बदलाव करने का फरमान जारी किया है। - फोटो : Demo pic

शिमला-चंडीगढ़ मार्ग पर कुमारहट्टी सोलन बाईपास से सटी पहाड़ियों के दरकने के बाद प्रशासन ने यातायात में बदलाव करने का फरमान जारी किया है। सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन ने 20 से 24 फरवरी तक कुमारहट्टी सोलन बाईपास को बंद करने का फैसला लिया है। सभी तरह के वाहन इस दौरान वाया बड़ोग होकर अप डाउन करेंगे।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पिछले दिनों हुई बारिश के चलते शिमला चंडीगढ़ मार्ग पर कुमारहट्टी सोलन बाईपास की पहाड़ियों पर दरारें आ गई हैं। फोरलेन के निर्माण के चलते यह पहाड़ियां कभी भी दरककर राहगिरों को नुकसान पहुंचा सकती हैं। नतीजतन आम लोगों और यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने सभी तरह के वाहनों को 20 से 24 फरवरी तक वाया बड़ोग होकर चलाने का फरमान जारी किया है। इसकी पुष्टि डीसी सोलन राकेश कंवर ने की है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सोलन संदीप नेगी ने मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 115 एवं 117 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आदेश जारी किए हैं कि 20 से 24 फरवरी तक शिमला से चंडीगढ़ की ओर जाने वाले तथा चंडीगढ़ से शिमला की ओर आने वाले सभी वाहन वाया बड़ोग होकर गुजरेंगे। इन आदेशों में जानकारी दी है कि सोलन जिले के कुमारहट्टी बाईपास मार्ग पर भारी वर्षा के कारण कुछ स्थानों पर पहाड़ी में दरारें आ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कारण मार्ग पर भूस्खलन और पहाड़ से पत्थर गिरने का खतरा है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एवं जीआर इंफ्रास्ट्रक्चर कुमारहट्टी बाइपास पर मरम्मत का कार्य करना चाहते हैं। इसी के चलते 20  से 24 फरवरी तक सोलन से कुमारहट्टी बाईपास से सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही बंद करने का फैसला  लिया है। इस समयावधि में सभी प्रकार के वाहन वाया बड़ोग होकर चलेंगे। इस संबंध में पुलिस को व्यवस्था करने के निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed