फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The state government is not calling a meeting of the Joint Advisory Committee, angering pensioners.

Solan News: प्रदेश सरकार संयुक्त सलाहकार समिति की नहीं बुला रही बैठक,पेंशनरों में रोष

Tue, 13 Jan 2026 01:19 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
The state government is not calling a meeting of the Joint Advisory Committee, angering pensioners.
प्रदेश पेंशनर एसोसिएशन की बैठक में मौजूद सदस्य।  स्रोत: संगठन
प्रदेश पेंशनर व वरिष्ठ नागरिक वेलफेयर एसोसिएशन सिटी यूनिट सोलन की बैठक का आयोजन
विज्ञापन

डीए किस्त और मेडिकल बिलों के जल्द भुगतान करने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। प्रदेश पेंशनर एंव वरिष्ठ नागरिक वेलफेयर एसोसिएशन सिटी यूनिट सोलन की मासिक बैठक लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में हुई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोहर सिंह कंवर ने की। बैठक में पेंशनरों से संबंधित समस्याओं और मांगों पर विचार-विमर्श किया। सदस्यों ने विरोध जताया कि काफी समय से प्रदेश सरकार संयुक्त सलाहकार समिति की बैठक नहीं बुलाई जा रही है। इससे पेंशनरों की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। पेंशनरों ने कहा कि सरकार जल्द डीए की 13 फीसदी किश्त व एक फीसदी बकाया किस्त का एरियर का भुगतान करने का आग्रह किया। वहीं, एक जनवरी 2016 के बाद सेवानिवृत हुए कर्मचारियों को देय संशोधित वेतन मान की राशि तुरंत प्रदान की जाए। 65, 70, 75 वर्ष के बाद 5, 10 व 15 फीसदी भत्ते को मूल पेंशन में शामिल करने व लंबित पड़े लाखों के मेडिकल बिलों का भुगतान करने के लिए बजट जारी करने का आग्रह किया।। वहीं, क्षेत्रीय अस्पताल में यूरोलोजिस्ट व न्यूरोलोजिस्ट की नियुक्ति की मांग की गई। इसी के साथ चंबाघाट व रबौण से क्षेत्रीय अस्पताल के लिए एचआरटीसी टैक्सी सुविधा शुरू करने के लिए कहा। हर वार्ड में पार्किंग की व्यवस्था व रोड पर येलो लाइन की मांग की गई। बैठक में मोहिंद्र शर्मा, रमेश चंदेल, शमशेर कौशल, मोहन सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed