फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The solution camp is just a formality, only 10 people reached with their complaints

Solan News: समाधान शिविर में हो रही खानापूर्ति, सिर्फ 10 लोग पहुंचे फरियाद लेकर

Sat, 15 Mar 2025 11:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Mar 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। नगर निगम की ओर से शहर में स्वच्छ शहर-समृद्ध शहर के तहत आयोजित समाधान शिविर में मात्र खानापूर्ति होती दिख रही है। अंदाजा यही से लगाया जा सकता है कि शनिवार को वार्ड दो में आयोजित शिविर में मात्र 10 ही लोग समस्या लेकर पहुंचे। ऐसा लग रहा था कि लोगों की समस्याओं को निगम तक पहुंचाने के लिए जानकारी ही नहीं दी थी। शिविर में कुछ लोगों के आने से यह प्रतीत हो रहा है कि कामकाज धीरे होने से शहरवासियों में काफी नाराजगी है। वहीं, लोगों ने नगर निगम से अब दूरी बनाना शुरू कर दिया है। इस शिविर को लेकर लोगों को जागरूक करने का अभाव दिखा। शनिवार को वार्ड दो रेलवे स्टेशन सोलन में समाधान शिविर लगाया गया। शिविर की अध्यक्षता सहायक आयुक्त विमला वर्मा ने की। समाधान शिविर में 10 लोगों ने 12 समस्याएं निगम के पास रखी। हैरत की बात तो ये है कि वार्ड-2 एक बड़ा वार्ड है। इसमें से 12 समस्याएं आने से ये लग रहा है कि शिविर की लोगों को जानकारी ही नहीं थी। शिविर में बड़ी समस्या सीवर लाइन को लेकर थी। लोगों ने सीवर लाइन न होने के कारण नगर निगम पर सवाल खड़े कर दिए। पत्र के माध्यम से लोगों ने बताया कि सीवर लाइन न होने के कारण काई बार खुले में गंदगी बहती है। इससे लोगों को काफी दिक्कतें आती है। इस समस्या पर जल्द समाधान करने के लिए सफाई निरीक्षक और सहायक अभियंता को निर्देश दिए गए। इसके अलावा वार्ड में कूड़े को लेकर भी लोगों ने अधिकारियों को शिकायत दी। इसी के साथ रास्तों और अन्य समस्याओं पर भी चर्चा की गई।



नगर निगम की ओर से समाधान शिविर लगाया जा रहा है। इस शिविर में लोगों की समस्याएं सुनी गई। 12 समस्याएं आई हैं। इस समस्याओं का जल्द समाधान निकाल दिया जाएगा। कुछ लोगों के शिविर में आने से ये प्रतीत होता है कि वार्ड में समस्याएं नहीं है या ऐसा भी हो सकता है कि कहीं शिविर के बारे में लोगों को सूचना ही न
विज्ञापन

मिली हो।
बिमला वर्मा, सहायक आयुक्त, एमसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article