{"_id":"6a40263d6282e6336608b231","slug":"the-second-day-of-the-ma-shulini-fair-the-hustle-and-bustle-began-at-eight-in-the-morning-and-the-city-was-packed-by-ten-solan-news-c-176-1-ssml1041-172606-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: मां शूलिनी मेले का दूसरा दिन... सुबह आठ बजे शुरू हुई चहल-पहल, दस बजे शहर पैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: मां शूलिनी मेले का दूसरा दिन... सुबह आठ बजे शुरू हुई चहल-पहल, दस बजे शहर पैक
विज्ञापन
शूलिनी मेले के दौरान शहर के मालरोड पर लगी भीड़। संवाद
चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, सीसीटीवी की कैद में पूरा शहर, चार जॉन में सफाई व्यवस्था भी चाक चौबंद
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। मां शूलिनी मेले को लेकर बाहरी राज्यों से भी लोगों का जनसैलाब उमड़ा रहा। सुबह से ही शहर में लोगों की चहल कदमी शुरू हो गई। शनिवार को सुबह 8:00 बजे मालरोड पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। इसके बाद ही लोग मालरोड पर उतर आए। इसके चलते 12:00 बजे तक शहर पैक इसके साथ राजगढ़ मार्ग पर भी लोगों की आवक बढ़ गई। ऐसे में लोगों की सुरक्षा के लिए प्रशासन ने कड़े सुरक्षा किए इंतजाम हुए है। चप्पे-चप्पे पर खाकी की तैनाती की हुई है।
इसी के साथ हर एक गतिविधि पर पुलिस ने सीसीटीवी नजर कैमरे के माध्यम से नजर बनाई हुई है। वहीं ठोडो ग्राउंड में आठ कैमरे निगरानी के लिए लगाए गए हैं। इसका कंट्रोल रूम भी ठोडो ग्राउंड में स्टेज के पिछली ओर बनाया गया है। जहां से पुलिस टीम हरेक गतिविधि देख रही है। सुरक्षा के दृष्टि से सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू होने से पहले सोलन पुलिस के बंब निरोधक दस्तों ने पूरे मैदान की तलाशी भी ली। तलाशी लेने पर टीम ने अपनी रिपोर्ट कंट्रोल रूम को दी। वहीं शहर में सफाई व्यवस्था बनाने के लिए नगर निगम ने चाक चौबंद इंतजाम किए हुए हैं। हर तरफ कर्मियों की तैनाती की है और यह टीमें सुबह से लेकर रात तक शहर में सफाई व्यवस्था बनाने में लगी हुई है।
इनसेट
दूसरे दिन भी जारी रहे भंडारे
सोलन। शहर में दूसरे दिन भी सुबह से लेकर रात तक भंडारे लगे रहे। इसमें सैकड़ों लोगों ने धाम का स्वाद लिया। इसके अलावा शहर में भंडारे में छोले-पूरी, छोले कूलचे, जूस, आइसक्रीम, फ्रूट चाट, टिक्की, पाव-भाज्जी, हलवा, चने समेत कई भंडारे लगाए गए। जहां पर भी लोगों की खूब भीड़ उमड़ी दिखी।