{"_id":"6962a179128260607c0bd37a","slug":"the-sacred-flame-brought-from-ayodhya-was-given-a-grand-welcome-chants-of-jai-shri-ram-resonated-solan-news-c-176-1-ssml1044-161047-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: अयोध्या से लाई पावन ज्योति का भव्य स्वागत, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: अयोध्या से लाई पावन ज्योति का भव्य स्वागत, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे
विज्ञापन
बद्दी में शोभायात्रा के दौरान बद्दी साई मार्ग पर लोग ज्योति का दर्शन करते हुए- संवाद।
बद्दी-साई मार्ग पर शोभायात्रा निकाल बद्दी सिटी सिक्योर में ज्योति को किया स्थापित
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी । श्रीराम सेना बद्दी इकाई की ओर से अयोध्या से लाई गई अखंड ज्योति के शनिवार को बद्दी पहुंचने पर समूचा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। पावन ज्योति के स्वागत के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़े और फूलों की वर्षा के बीच जय श्रीराम के जयघोष से आकाश गुंजायमान हो उठा। अयोध्या से ज्योति लेकर लौटे 14 सदस्यीय दल का नेतृत्व विनोद अग्रवाल व हर्ष आर्य ने किया। शनिवार सुबह बद्दी पहुंचने पर वार्ड-1 और 2 के निवासियों ने बैंड-बाजे के साथ ज्योति का अभिनंदन किया। सबसे पहले ज्योति को बद्दी के प्राचीन शिव मंदिर में ले जाया गया, जहां पुजारी ने विधिविधान से पूजा-अर्चना की। मंदिर में श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए मुख्य ज्योति से एक अन्य ज्योति प्रज्वलित की गई। इसके पश्चात बद्दी-साई मार्ग पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो सिटी सिक्योर अपार्टमेंट तक गई। शोभायात्रा में श्रीराम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान की मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। श्रीराम सेना के अध्यक्ष राजेश जिंदल ने बताया कि वर्तमान में पावन ज्योति को बद्दी सिटी सिक्योर अपार्टमेंट में स्थापित किया गया है, जहां श्रद्धालु दर्शन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही एक विशेष रथ तैयार किया जाएगा, जिसके माध्यम से ज्योति को पूरे दून और बीबीएन क्षेत्र में घुमाया जाएगा ताकि हर भक्त दर्शन कर सके। इस अवसर पर डॉ. संदीप सचदेवा, कृष्ण कौशल, जिला संघ चालक महेश कौशल, हरनेक ठाकुर, बेअंत ठाकुर, विशेषर शर्मा व अशोक शर्मा पस्थित रहे।
22 जनवरी को दशहरा मैदान में बड़ा समागम
राजेश जिंदल ने बताया कि 22 जनवरी को बद्दी में श्री मंदिर स्थापना का दूसरा भव्य कार्यक्रम आयोजित होगा। बद्दी के दशहरा मैदान में होने वाले इस समागम में कुमार स्वामी और सुप्रसिद्ध कवयित्री अंबिका जैन अंबर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे।