फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The post of sanitation workers in the abolished cadre, Regular cleaning is not being done in schools

Solan News: सफाई कर्मियों का पद समाप्त कैडर में, स्कूलों में नहीं हो रही नियमित सफाई

Wed, 20 Dec 2023 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Wed, 20 Dec 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
कई स्कूलों में नियमित पानी न आने से बच्चे ढो रहे पानी
विज्ञापन


जन प्रतिनिधियों ने नियमित सफाई कर्मचारी रखने की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

बद्दी(सोलन)। सफाई कर्मचारियों के पद डाइंग (खत्म) कैडर में डालने से स्कूलों में गंदगी का माहौल बना हुआ है। बीबीएन के पांच स्कूलों में पहले पांच सफाई कर्मचारी लेकिन डाइंग कैडर में डालने के बाद सफाई कर्मचारी सेवानिवृत्त हो गए और उनके स्थान पर अब स्कूलों में सफाई कर्मचारी नहीं रखे जा रहे हैं। सरकार ने एसएमसी के तहत सफाई कराने की जिम्मेदारी दी है।

बीबीएन में पांच दर्जन वरिष्ठ माध्यमिक और इतने ही उच्च व माध्यमिक स्कूल हैं। पहले छात्र वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नालागढ़, कन्या स्कूल नालागढ, बरोटीवाला, मानपुरा व जोघों में सफाई कर्मचारी थे। सरकार ने इस पद को डाइंग कैडर में डाल दिया उसके बाद इन स्कूलों में अब पद खाली हो गए हैं। अब इन सभी स्कूलों में सफाई भगवान के भरोसे है। कुछ स्कूलों में एसएमसी की आउटसोर्स पर सफाई कर्मी रखने का जिम्मा दिया गया है। लेकिन पर्याप्त मानदेय न मिलने पर सफाई कर्मचारी काम करने में आनाकानी करते हैं। कई स्कूलों में पानी की टंकी तक नहीं है। वहां पर बाल्टी से पानी ढोना पड़ता है। कई स्कूलों में खाली समय में श्रमदान के रूप में बच्चे स्वयं पानी लाते हैं।
विज्ञापन


बरोटीवाला पंचायत के उपप्रधान हितेंद्र सोनू, मानपुरा के नामदेव, किशनपुरा में सुरजन सैणी, मधाला की प्रधान सीमा, भटोली पंचायत प्रधान सोनू ने बताया कि स्कूलों में सफाई कर्मचारी का पद सृजित नहीं है। इसके चलते स्कूलों में नियमित रूप से सफाई नहीं होती। आउटसोर्स पर रखे कर्मी नियमित न आने से कई स्कूलों में दिक्कत बनी हुई है। यह सफाई कर्मचारी स्कूल खुलने से पहले सफाई कर देते हैं। दिन के समय अगर शौचालय गंदे होते हैं तब सफाई नहीं होती है। इस दौरान बच्चों को परेशानी होती है। कई स्कूलों में पानी का भी संकट है। वहां पर बच्चे स्वयं दूसरे स्थान से पानी भरकर लाते हैं। उन्होंने सरकार से स्कूलों में सफाई कर्मचारी का पद सृजित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, उप निदेशक जगदीश नेगी ने बताया सफाई कर्मचारी का पद डाइंग कैडर में डाल दिया है। स्कूल प्रबंधक समिति ही अपने स्तर पर सफाई कर्मियों को रख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed