{"_id":"578634ce4f1c1b081b13e700","slug":"the-order-of-solan-dc-not-aplicable","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी के आदेशों पर परवाणू शहर में ट्रैफिक सिस्टम लागू नहीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी के आदेशों पर परवाणू शहर में ट्रैफिक सिस्टम लागू नहीं
ब्यूरो, परवाणू, सोलन
Updated Wed, 13 Jul 2016 09:49 PM IST
विज्ञापन
औद्योगिक नगरों में पार्क और ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए डीसी द्वारा जारी अधिसूचना तीन माह बाद भी लागू नहीं हुई।
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औद्योगिक नगरों में पार्क और ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए डीसी द्वारा जारी अधिसूचना तीन माह बाद भी लागू नहीं हुई। इसे स्थानीय प्रशासन की नाकामी ही कहें कि बेतरतीब ट्रैफिक और पार्किंग को पटरी पर लाने का प्लान मंजूरी के बाद भी फाइलों में धूल फांक रहा है। चारों और बेतरतीब ढंग से लगे ट्रकों और नियमों की पालना किए बगैर चल रहे वाहनों की वजह से परवाणू में ट्रैफिक व्यवस्था दम तोड़ती जा रही है। इसका खामियाजा आम लोगों और स्थानीय उद्यमियों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
परवाणू प्रशासन की सिफारिश पर ही डीसी सोलन ने यह अधिसूचना जारी की थी लेकिन फिर भी अभी तक इसे लागू करने की दिशा में कोई काम नहीं हो पाया है। परवाणू की सड़कों पर आए दिन लगने वाले जाम और वाहनों के भारी रश ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है। लोग वाहन तो दूर की बात पैदल निकलने से भी घबराने लगे हैं। स्थानीय बैंक स्क्वायर से लेकर पुरोलेटर और टेलीफोन एक्सचेंज से मेन मार्केट तक की सड़क पर यातायात का इतना बुरा हाल है कि लोग पैदल चलना भी पसंद नहीं करते। लेकिन अधिकांश सरकारी कार्यालय यही स्थिति होने से लोगों को यहां आना ही पड़ता है। पार्किंग को लेकर कोई नियम और कायदे नहीं हैं।
विज्ञापन
इस तरह चली थी कवायद
परवाणू प्रशासन ने लगभग 4 माह पूर्व एक कमेटी का गठन किया था। इसकी सिफारिशों के आधार पर डीसी सोलन ने करीब 3 माह पूर्व एक अधिसूचना जारी की। इसके अनुसार काली मिट्टी से रेलवे फाटक टकसाल और राजकीय प्राथमिक विद्यालय अम्बोटा से सेक्टर 4 के मेन एंट्री प्वाइंट तक सुबह 8 से 10 बजे तथा शाम 6 से 7 बजे तक भारी वाहनों के लिए लोडिंग तथा अनलोडिंग पर प्रतिबंधित लगाया है। काली मिट्टी से लेकर रेलवे लाइन के साथ और बैरियर के नजदीक एचपीएमसी ब्रिज से लेकर सेक्टर 3 फायर स्टेशन तक सड़क किनारे लगी पीली लाइन के अंदर ही भारी वाहन पार्क होने की अधिसूचना जारी की है। सेक्टर एक स्थित सिरमौर चौक से महाले फैक्ट्री तक और महाले फैक्ट्री चौक से नगर परिषद् कार्यालय की पार्किंग तक पीली लाइन के अंदर हलके तथा मध्यम भार वाले वाहन खड़े होने की व्यवस्था करने का प्रावधान किया है।
विज्ञापन
अफसरों से पूछेंगे देरी का कारण : डीसी
डीसी डॉ. राकेश कंवर ने कहा कि संबंधित अधिकारियों की ड्यूटी है कि अधिसूचना को लागू किया जाए। इस संबंध में हुई देरी के बारे में संबंधित अधिकारियों से पूछा जाएगा।
सूचना बोर्ड हो रहे हैं तैयार
डीएसपी परवाणू प्रमोद चौहान ने कहा कि नगर परिषद परवाणू के सहयोग से अधिसूचना को क्रियान्वित किए जाने का काम जारी है।बताया की जगह- जगह लगाने के लिए चेतावनी बोर्ड बनकर तैयार हो रहे हैं। बोर्ड लगने के बाद अधिसूचना के मुताबिक व्यवस्था शुरू कर दी जाएगी।