फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The old police station building in Darlaghat has been transformed, providing a new platform for youth and women.

Solan News: दाड़लाघाट में पुराने पुलिस थाना भवन का बदला रूप, युवाओं और महिलाओं को मिला नया मंच

Wed, 01 Apr 2026 12:38 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
The old police station building in Darlaghat has been transformed, providing a new platform for youth and women.
दाड़लाघाट बस स्टैंड स्थित पुराने थाना भवन में शुरू हुई सामाजिक गतिविधियां। - फोटो : करंट लगने से घायल रामेश्वर।
बस स्टैंड स्थित भवन में पुस्तकालय, महिला समूहों के लिए दुकानें और मीटिंग हॉल की मिलेगी सुविधा
विज्ञापन

सामाजिक कार्यक्रमों और बैठकों के लिए भी बनेगा प्रमुख स्थल
राजेश गुप्ता
दाड़लाघाट (सोलन)। दाड़लाघाट बस स्टैंड स्थित पुराने पुलिस थाना भवन में अब जनकल्याण से जुड़ी गतिविधियों की शुरुआत हो गई है। जहां कभी आपराधिक और सामान्य मामलों की रिपोर्ट दर्ज होती थी और हर समय खाकी का दबदबा रहता था, वहीं अब यह स्थान शिक्षा, बच्चों, बुजुर्गों और नौजवानों को पढ़ने के लिए पुस्तकें, समाचार पत्र, सामाजिक जागरूकता और महिला उत्थान का केंद्र बनेगा। बस स्टैंड दाड़लाघाट में स्थित इस भवन में पहले पुलिस थाना कार्यरत था, जिसे अब स्यार स्थानांतरित कर दिया गया है। इसके बाद इस पुराने भवन को स्थानीय जनता के हित में उपयोग करने का निर्णय लिया गया और यहां कार्य भी शुरू कर दिया गया है। अदाणी अंबुजा सीमेंट ग्रुप के इस भवन को जनहित में उपलब्ध करवाने में अर्की के विधायक संजय अवस्थी की अहम भूमिका रही। स्थानीय लोगों की मांग पर उन्होंने कंपनी प्रबंधन से संवाद कर इस भवन को सामाजिक कार्यों के लिए उपलब्ध करवाया। इस तीन मंजिला भवन में युवाओं के लिए पुस्तकालय, महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों व महिला मंडलों के उत्पादों की बिक्री के लिए दुकानें और विभिन्न बैठकों और कार्यक्रमों के लिए मीटिंग हॉल जैसी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। इससे जहां युवाओं को पढ़ाई के लिए प्रेरणा मिलेगी। वहीं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर भी प्राप्त होगा। उधर, अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि दाड़लाघाट का यह भवन अब क्षेत्र की जनता, विशेषकर युवाओं और महिलाओं को समर्पित किया गया है। यहां पुस्तकालय, महिला समूहों के लिए मंच और सामाजिक गतिविधियों के लिए सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि यह पहल क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण को नई दिशा देगी। संवाद
बच्चों को पढ़ने के लिए मिलेगी लाइब्रेरी

दाड़लाघट के स्थानीय निवासी कमल ठाकुर ने बताया कि यह पहल हमारे क्षेत्र के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। पहले यह भवन पुलिस थाना था, लेकिन अब यहां बच्चों और युवाओं को पढ़ने के लिए पुस्तकालय मिलेगा, जो एक सराहनीय कदम है।
विज्ञापन

महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर
निचली नौणी के निवासी नरेश ठाकुर गिट्टू ने बताया कि महिलाओं के लिए स्वयं सहायता समूहों को यहां स्थान मिलना बहुत बड़ी बात है। इससे वे आत्मनिर्भर बनेंगी और अपने उत्पादों को बेच सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामाजिक कार्यक्रमों के लिए मिलेगा स्थान
नौणी निवासी पुष्पेंद्र शर्मा ने बताया कि गांव और आसपास के क्षेत्र के लोगों को अब बैठकों और सामाजिक कार्यक्रमों के लिए एक अच्छा स्थान मिलेगा। इससे सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

युवाओं को मिलेगी सही दिशा
स्यार निवासी कमलकांत चंदेल ने बताया कि इस भवन का इस तरह उपयोग होना बेहद सकारात्मक पहल है। इससे युवाओं को सही दिशा मिलेगी और उनका समय अच्छे कार्यों में लगेगा।इस भवन का इस तरह उपयोग होना क्षेत्र के विकास की दिशा में बड़ा कदम है। इससे युवाओं और महिलाओं दोनों को लाभ मिलेगा।

लोगों को एक साथ जुड़ने का मिलेगा मौका
स्थानीय निवासी निशांत गुप्ता ने बताया कि पुराने थाना भवन का इस तरह उपयोग होना बहुत अच्छी सोच है। इससे गांव के लोगों को एक साथ जुड़ने और विकास की दिशा में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।

दाड़लाघाट बस स्टैंड स्थित पुराने थाना भवन में शुरू हुई सामाजिक गतिविधियां।

दाड़लाघाट बस स्टैंड स्थित पुराने थाना भवन में शुरू हुई सामाजिक गतिविधियां।- फोटो : करंट लगने से घायल रामेश्वर।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed