फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The narration of the marriage of Lord Shiva and Parvati

Solan News: भगवान शिव और पार्वती विवाह का सुनाया प्रसंग

Mon, 09 Feb 2026 11:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
कुनिहार के शिव तांडव गुफा में चल रही है शिवमहापुराण कथा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार(सोलन)। प्राचीन शिव तांडव गुफा कुनिहार में शिव महापुराण कथा के पांचवें दिन आचार्य बलवंत शांडिल्य ने भगवान शिव-पार्वती विवाह का प्रसंग सुनाया। उन्होंने श्रद्धालुओं को धर्म, तप और नारी शक्ति का महत्व बताया।
आचार्य शांडिल्य ने बताया कि तीनों लोकों में दैत्य तारकासुर के बढ़ते आतंक से देवता, ऋषि और समस्त प्रजा भयभीत हो उठी थी। ब्रह्मा से प्राप्त वरदान के कारण उसका वध केवल भगवान शिव के पुत्र द्वारा ही संभव था। इस संकट से मुक्ति पाने के लिए देवताओं ने आपात बैठक कर भगवान शिव को विवाह के लिए मनाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि देवराज इंद्र, ब्रह्मा और भगवान विष्णु सहित समस्त देवगण कैलाश पर्वत पहुंचे और लोक-कल्याण के लिए भगवान शिव से विवाह का आग्रह किया। प्रारंभ में महादेव ने वैराग्य का मार्ग अपनाने की बात कही, लेकिन देवताओं ने शक्ति के पुनर्जन्म और सृष्टि संतुलन की आवश्यकता का स्मरण कराते हुए उन्हें सहमत करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आचार्य ने बताया कि पर्वतराज हिमवान की पत्नी रानी मैनावती ने माता सती को पुत्री रूप में प्राप्त करने के लिए वर्षों तक कठोर तपस्या की। उनकी अटूट भक्ति से प्रसन्न होकर देवी ने पुत्री रूप में अवतार लेने का वरदान दिया। समय आने पर रानी मैनावती के यहां एक दिव्य कन्या ने जन्म लिया, जिनका नाम पार्वती रखा गया।

उन्होंने बताया कि बाल्यकाल से ही माता पार्वती में शिव-भक्ति, तप और समर्पण की अद्भुत प्रवृत्ति दिखाई देने लगी थी। माता पार्वती की कठोर तपस्या और अटूट निष्ठा ने ही शिव-विवाह का मार्ग प्रशस्त किया। इसी दिव्य मिलन से जन्मे भगवान कार्तिकेय ने तारकासुर का अंत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed