फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The Municipal Corporation cracked down on encroachment, issued challans and confiscated goods.

Solan News: नगर निगम ने अतिक्रमण पर चलाया डंडा, चालान काट सामान भी किया जब्त

Sat, 22 Nov 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
मालरोड, बस स्टैंड, यूबीए मार्केट से हटाया अतिक्रमण, हड़कंप मचा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। सोलन शहर में नगर निगम की टीम ने लंबे समय बाद अतिक्रमण हटाने के लिए सख्त कार्रवाई की। टीम ने इस दौरान अतिक्रमण करने वालों के चालान काट 6,750 जुर्माना लगाकर उनका सामान भी जब्त किया। निगम टीम ने सफाई निरीक्षक राजेश कुमार की अध्यक्षता में कर्मचारियों के साथ दोपहर करीब 2:00 बजे मालरोड से अतिक्रमण हटाने का कार्य शुरू किया। चिल्ड्रन पार्क के पास फड़ी लगाने वालों से कार्रवाई शुरू की गई। इसके बाद टीम ने बस स्टैंड, यूबीए मार्केट, अपर बाजार, चौक बाजार और लोअर बाजार में भी कार्रवाई की। टीम को देखकर शहर में हड़कंप मच गया। दुकानदारों ने बाहर तक सजाए हुए सामान को आनन-फानन में सीमित कर दिया, जबकि फड़ी लगाकर बैठे लोग अपना सामान इधर-उधर हटाते दिखे। टीम ने दुकानदारों और फड़ी वालों को भविष्य में पुन अतिक्रमण न करने की सख्त हिदायत भी दी। यह कार्रवाई हालांकि दिन में सख्त रही, लेकिन टीम के जाते ही बाजारों में फिर से अतिक्रमण हो गया।

बुजुर्ग महिला से तीखी बहस
अतिक्रमण हटाने आई टीम को कई जगह बहसबाजी का सामना करना पड़ा। टीम मालरोड पर पुराने संस्कृत कॉलेज के नीचे पहुंची, तो वहां फड़ी लगाकर बैठी एक बुजुर्ग महिला ने टीम को सामान उठाने से मना कर दिया। महिला ने कहा कि वह बुजुर्ग है और इसी फड़ी से अपना परिवार चलाती है। उसने कहा, मैं सामान बेच कर पैसे कमा रही हूं, कोई चोरी नहीं कर रही। महिला ने निगम से पूछा कि अगर आराम से सामान बेचना गलत है, तो निगम उसे कोई रास्ता बताए। उसने दावा किया कि वह जिस जगह बैठी है, वह संस्कृत कॉलेज के अधीन आती है। इस मुद्दे पर टीम और महिला के बीच काफी देर तक बहसबाजी होती रही।
विज्ञापन

कोट
शहर में अतिक्रमण की काफी शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद टीम को मौके पर भेजा गया। शहर में अतिक्रमण करने वालों के चालान कर 6,750 रुपये के जुर्माना वूसला है। आगामी दिनों में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-ऊषा शर्मा ,महापौर नगर निगम,सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed