फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The message of a drug-free life was given through paintings and slogans.The message of a drug-free life was given through paintings and slogans.

Solan News: पेंटिंग व स्लोगन के माध्यम से दिया नशामुक्त जीवन का संदेश

Sun, 31 May 2026 12:51 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
The message of a drug-free life was given through paintings and slogans.The message of a drug-free life was given through paintings and slogans.
चंडी स्कूल में विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर आयोजित पोस्टर मेकिंग व स्लोगन राइटिंग प्रतियो
चंडी स्कूल में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर विद्यार्थियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

पेंटिंग प्रतियोगिता में खुशबू रहीं प्रथम


संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट अर्की (सोलन) पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंडी (अर्की) में विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान एंटी ड्रग कमेटी की नोडल अधिकारी एवं जीवविज्ञान प्रवक्ता नीलम शुक्ला ने विद्यार्थियों को तंबाकू एवं धूम्रपान से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तंबाकू सेवन से मुंह, गले और फेफड़ों का कैंसर, हृदय रोग सहित कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। इस अवसर पर विद्यालय की छात्रा करिश्मा ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम के तहत पेंटिंग एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। पेंटिंग प्रतियोगिता में खुशबू (भगत सिंह हाउस) ने प्रथम, लक्ष्य (महात्मा गांधी हाउस) ने द्वितीय तथा सूरज (कल्पना चावला हाउस) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में गीतांजलि (भगत सिंह हाउस) प्रथम, सानिया शर्मा (महात्मा गांधी हाउस) द्वितीय तथा प्रियंका शर्मा (कल्पना चावला हाउस) तृतीय स्थान पर रहीं। विद्यालय के प्रधानाचार्य लच्छी राम ठाकुर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए तंबाकू और धूम्रपान से हमेशा दूर रहना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं जागरूक बनने और दूसरों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का आग्रह किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक शांता, अमिता कौशल, सरला, हेमलता, तनुजा, मोहिंद्रा, नीलम शुक्ला, नीलम ठाकुर, अर्चना, गीता राम एवं हेमराज सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed