फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The incidents of Kansa's killing and Rukmini's marriage narrated in the Bhagwat Katha

Solan News: भागवत कथा में सुनाया कंस वध व रुक्मिणी विवाह के प्रसंग

Sun, 05 Apr 2026 12:47 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
माजरू गांव में कथा के साथ झांकी और भजन-संगीत से माहौल भक्तिमय
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। बद्दी उपमंडल के माजरू गांव में श्रीमद्भागवत पुराण कथा का आयोजन किया गया, जिसमें कंस वध और रुक्मिणी विवाह का प्रसंग सुनाया गया। व्यास पंडित प्रकाश चंद गर्गाचार्य ने बताया कि कंस ने श्रीकृष्ण और बलराम को मारने के लिए कुटिल योजना बनाई और उन्हें धनुष यज्ञ के बहाने मथुरा बुलाया। मथुरा पहुँचते ही श्रीकृष्ण ने कुवलयापीड़ हाथी, पहलवान चाणूर और मुष्टिक का वध किया। अंततः श्रीकृष्ण ने सिंहासन पर बैठे कंस को नीचे गिराकर उसका वध किया और अपने माता-पिता देवकी-वसुदेव को मुक्त किया। कथा में रुक्मिणी और श्रीकृष्ण के विवाह की कथा भी सुनाई गई। बताया गया कि रुक्मिणी विदर्भ देश के राजा भीष्मक की सुंदर और बुद्धिमान पुत्री थीं। उनके भाई रुक्म ने उन्हें शिशुपाल से विवाह कराने की योजना बनाई थी, लेकिन रुक्मिणी श्रीकृष्ण से प्रेम करती थीं। उन्होंने श्रीकृष्ण को संदेश भेजा और कृष्ण विदर्भ पहुंचे। विवाह से पहले रुक्म और श्रीकृष्ण के बीच युद्ध हुआ, जिसमें श्रीकृष्ण विजयी हुए और रुक्मिणी को द्वारिका ले गए। इस अवसर पर आयोजक मंडली की ओर से श्रीकृष्ण और रुक्मिणी के विवाह की झांकी प्रस्तुत की गई। कथा के साथ-साथ भजन-संगीत ने भी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed