फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Free medical camp to be held at the Corporation auditorium on September 23: Dr. Lokesh

निगम सभागार में 23 सितंबर को लगेगा मुफ्त मेडिकल कैंप : डॉ. लोकेश

Tue, 22 Sep 2026 12:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Tue, 22 Sep 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
थायराइड, पीएफटी और बीएमडी के टेस्ट होंगे निशुल्क
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला भाजपा आयुष चिकित्सक प्रकोष्ठ की ओर से 23 सितंबर को सोलन नगर निगम सभागार में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें थायराइड, पीएफटी (फेफड़ों की जांच) और बीएमडी (हड्डियों की मजबूती की जांच) के टेस्ट बिल्कुल मुफ्त किए जाएंगे और दवाइयां भी निशुल्क दी जाएंगी।
सोलन में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान जिला भाजपा आयुष चिकित्सक प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. लोकेश ममगाईं ने बताया कि यह कैंप राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में लगाया जा रहा है। कहा कि वरिष्ठ नागरिकों में अक्सर सांस की तकलीफ, हड्डियों के रोग और थायराइड जैसी समस्याएं देखी जाती हैं। इन सभी बीमारियों की जांच के लिए इस कैंप में विशेष व्यवस्था की गई है। कैंप में हर प्रकार की आयुर्वेदिक दवाइयां उपलब्ध रहेंगी और मरीजों को मुफ्त दी जाएंगी।
विज्ञापन

डॉ. ममगाईं ने बताया कि कैंप में जेरीएट्रिक मेडिसिन के उपयोग को लेकर भी परामर्श दिया जाएगा, ताकि बुजुर्ग लोग स्वस्थ जीवन जी सकें। इसके साथ ही योग के बारे में भी विशेषज्ञों द्वारा सलाह दी जाएगी। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग का व्यक्ति स्वस्थ रहे, इसी उद्देश्य से यह कैंप आयोजित किया जा रहा है। डॉ. ममगाईं ने सोलन की जनता से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा लोग 23 सितंबर को नगर निगम सभागार में पहुंचकर मुफ्त स्वास्थ्य जांच और दवाओं का लाभ उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed