{"_id":"6ab11bc7d09a183fb90bb0e4","slug":"setback-for-tb-free-campaign-148-new-cases-reported-in-20-days-solan-news-c-176-1-sln1013-179581-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीवी मुक्त अभियान : 20 दिनों में आए 148 नए मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीवी मुक्त अभियान : 20 दिनों में आए 148 नए मरीज
Tue, 22 Sep 2026 12:26 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Tue, 22 Sep 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
केंद्र से आए निर्देशों पर विभाग ने एक सितंबर से शुरू किया था अभियान
कई क्षेत्राें से आए रहे नए मरीज, जिले में 1300 के पार हुए मरीज
छह माह में 784 नए मरीज आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले में चल रहे क्षय रोग (टीबी) मुक्त अभियान के तहत नए मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। वहीं सभी अति संवेदनशील गांव के लोगों की जांच करने के बाद भी नए मरीज निकलकर सामने आ रहे हैं। ऐसे में विभाग के लिए अब यह चिंता का विषय बनता जा रहा है। केंद्र सरकार के निर्देश पर चलक रहे अभियान में विभिन्न गांवों में पिछले मात्र 20 दिनों में अभियान के तहत करीब 148 नए टीबी मरीजों की पुष्टि की गई है।
केंद्र से आए निर्देशों के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस अभियान को सितंबर माह में भी नियमित रूप से चलाया जा रहा है। विभाग की ओर जिलेभर में प्रतिदिन करीब दो से तीन गांव में जाकर अभियान के तहत निक्षय शिविर लगाए जा रहे हैं। इसमें विभाग की ओर से पोर्टेबल एक्सरे मशीन में लोगों की जांच की जा रही है। इसके बाद रिपोर्ट के आधार पर मरीजों में टीबी होने या न होने की पुष्टि हो रही है। जिले के हर क्षेत्र व ब्लॉक में टीबी के मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। वहीं जिले में अब टीबी मरीजों की संख्या 1300 के पार पहुंच चुकी है। विभाग की ओर से जिले में टीबी मुक्त अभियान 2.0 को 24 मार्च को शुरू किया गया था। इसके बाद से अब तक छह माह में 784 नए मरीज सामने आ चुके हैं।
इनसेट
पंचायत प्रतिनिधि भी करेंगे सहयोग
जिले में अब नए पंचायत प्रतिनिधि भी टीबी मुक्त अभियान के तहत लगने वाले शिविरों में लोगों को जागरूक करने के लिए विभाग का सहयोग करेंगे। इसमें वह निक्षय शिविर के बारे में लोगों को बताने और जांच के लिए लेकर आने का काम करेंगे। इसके अलावा इसमें एनसीसी के कैडेट्स का भी जल्द ही सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन
कोट
हर साल आते हैं दो हजार मरीज
जिले में हर साल करीब दो हजार नए टीबी मरीज आते हैं। टीबी अभियान के तहत आ रहे मरीजों को जल्द उपचार मिलने से वह ठीक हो जाएंगे। इससे जिले में टीबी के मरीजों की पहले ही जांच हो रही है, जिससे उनका उपचार संभव हो पा रहा है। इसके अलावा विभाग ने हर टीबी मरीज के परिजनों की भी टीबी जांच शुरू कर दी है। - डॉ. अजय पाठक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग सोलन