{"_id":"647ce8901fba483bb802b03a","slug":"the-governor-interacted-with-the-beneficiaries-of-various-schemes-solan-news-c-19-1-172355-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: राज्यपाल ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से किया संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: राज्यपाल ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से किया संवाद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि जनहित को सर्वोपरि रखते हुए विकास व जनकल्याण पर स्वस्थ बहस होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जनहित की इस बहस का दायरा केवल विधानसभा ही नहीं बल्कि हर स्तर जरूरी है। राज्यपाल रविवार को अपने हमीरपुर जिले के दौरे के दौरान औद्यानिकी एवं वानीकि महाविद्यालय नेरी में केंद्र तथा प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के साथ ‘संवाद कार्यक्रम’ के दौरान चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह प्रसन्नता की बात है कि यहां के लोग बड़ी संख्या में सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे हैं।
राज्यपाल ने कहा कि जन धन खाते खोलने की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की यह एक बड़ी सोच रही है, जिसका लाभ सबको दिख रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी राज्यपाल का यह कर्तव्य होना चाहिए कि वे लोगों से संवाद कर योजनाओं के लाभ की जानकारी ले। ताकि, शासन तक लोगों की बात को पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि विकास के काम में कोई भी अवरोध नहीं होना चाहिए। शुक्ल ने ग्रामीणों से प्लास्टिक के उपयोग को बंद करने की अपील की। नशे की बढ़ती प्रवृति पर चिंता व्यक्त करते हुए राज्यपाल ने कहा कि हम सबको मिलकर इसे रोकने के लिए प्रयत्न करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिमाचल नशे से मुक्त रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज नहीं जागेंगे तो इसके परिणाम काफी गंभीर होंगे। उन्होंने केमिकल ड्रग्स के अवैध धंधे पर चिंता जताई तथा पंचायत प्रतिनिधियों और अभिभावकों से आग्रह किया कि वे इस दिशा में जागरूक बनें। उन्होंने कहा कि हिमाचल का हर गांव नशामुक्त होना चाहिए। इस अवसर पर, सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए। राज्यपाल ने जिला रेडक्रॉस के माध्यम से टीबी रोगियों के अभिभावकों को पोषण किट भी वितरित कीं। उन्होंने स्कूल के बच्चों को संस्थान के माध्यम से पौधे वितरित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर राज्यपाल ने महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया। इससे पूर्व, औद्यानिकी एवं वानीकि महाविद्यालय के डीन डा. सोमदेव ने राज्यपाल को सम्मानित किया तथा स्वागत किया। उन्होंने महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं अनुसंधान गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। संवाद कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण का संदेश देती एक लघु नाटिका भी प्रस्तुत की गई।
राज्यपाल ने किया वन औषध उद्यान का दौरा राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने अपने हमीरपुर दौरे के दौरान आयुष विभाग द्वारा वन औषध उद्यान के तहत स्थापित हर्बल गार्डन नेरी का दौरा किया। उद्यान के प्रभारी कमल भारद्वाज ने राज्यपाल को आयुर्वेदिक महत्व के विभिन्न पौधों की जानकारी दी। इस दौरान राज्यपाल प्रदर्शनी ब्लॉक, सीड गरम प्लसम स्टोर, आंवला ब्लॉक भी गए तथा यहां के कार्यों का अवलोकन किया। इस अवसर पर, परियोजना अधिकारी उज्ज्वल दीपक शर्मा ने राज्यपाल को सम्मानित भी किया तथा स्वयं सहायता समूह द्वारा औषधीय उत्पाद की प्रदर्शनी की जानकारी दी। राज्यपाल ने उद्यान में मुस्की कपूर का पौधा भी रोपा।