{"_id":"6ad4cfbf33fd2b54b40eed3f","slug":"the-girl-students-mesmerized-the-audience-with-their-rajasthani-dance-solan-news-c-176-1-sln1006-182164-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: छात्राओं ने राजस्थानी नृत्य से मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: छात्राओं ने राजस्थानी नृत्य से मोहा मन
विज्ञापन
एथेना पब्लिक स्कूल सोलन में आयोजित वार्षिक समारोह के दौरान प्रस्तुति देते विद्यार्थी। स्रोत : स
एथेना पब्लिक स्कूल में मनाया गया वार्षिक समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। एथेना पब्लिक स्कूल सोलन में वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक एसके झा और प्रधानाचार्य डॉ. पद्मा झा ने दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह में नर्सरी से दसवीं तक के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में अंग्रेजी नाटक द पाइड पाइपर ऑफ हैम्लिन, शास्त्रीय नृत्य और संगीत, भंगड़ा, स्पेनिश नृत्य, राजस्थानी नृत्य, अरुणाचली नृत्य और वेस्टर्न डांस सहित कई प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक रंगों को मंच पर प्रस्तुत कर दर्शकों की सराहना हासिल की।
समारोह के अंतिम चरण में निदेशक एसके झा ने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए। बोर्ड परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों और विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धियां प्राप्त करने वालों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य डॉ. पद्मा झा ने आयोजनों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। निदेशक सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ।