फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The foot brij is damged in parwanoo

रोज इस पुल से गुजरते हैं दो हजार लोग, नीचे गिरे तो मौत

Wed, 27 Apr 2016 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Wed, 27 Apr 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
The foot brij is damged in parwanoo
औद्योगिक विकास में नाम कमा चुके परवाणू के कुछ गांवों तक पहुंचने के लिए आज भी लोगों को टूटे पुल से गुजरना पड़ता है। - फोटो : अमर उजाला

औद्योगिक विकास में नाम कमा चुके परवाणू के कुछ गांवों तक पहुंचने के लिए आज भी लोगों को टूटे पुल से गुजरना पड़ता है। शहर से महज 7 किमी दूर शिमला हाइवे पर चक्की मोड़ के साथ बह रही कौशल्या नदी पर 40 साल पहले बना पुल इसका सजीव उदाहरण है।

विज्ञापन


यह फुट ब्रिज 20 गांवों की दो हजार से अधिक आबादी को जोड़ता है। लेकिन टूटे पुल पर गुजरना खतरे से खाली नहीं। फट्टे टूटे पड़े हैं। पुल के किनारे गायब हैं। प्रशासन और विभाग को सूचित करने के बाद भी इसकी रिपेयर नहीं की जा रही है। इससे ग्रामीणों में भारी रोष है। दिन प्रतिदिन विभागीय अनदेखी का शिकार इस पुल की हालत जर्जर होती जा रही है। यह पुल 90 फुट लंबा और 150 फुट ऊंचा है।
विज्ञापन


लोगों की जुबानी
होशियार सिंह, पवन कुमार, मोहिंद्र कुमार, भारत भूषण, चंद्र कुमार, वेद प्रकाश, केशो राम और सुरेंद्र कुमार ने बताया कि इस पुल की रिपेयर नहीं हो रही है। इस संदर्भ में पंचायत स्तर से लेकर विभाग और जिला उपायुक्त तक को सूचित किया गया है। लेकिन अभी तक पुल की रिपेयर नहीं हो सकी है। ग्रामीणों का कहना कि इस पुल से रोजाना स्कूल काफी संख्या में विद्यार्थी आते हैं। अभिभावकों को हमेशा भय बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन गांवों को हो रही दिक्कत
इस पैदल पुल से गांव बायला, करोल, बटोल, शोघी, बनासर, बलाऊ, ओयल, छंदों, नाक्यार, कजोड़ी, शेबला और आसपास के अन्य गांवों के लोग गुजरते हैं। किसान अपनी पैदावार पहुंचाने के लिए भी इसी शार्ट कट रास्ते का प्रयोग करते हैं। लोहे की रस्सी और लकड़ी के तख्तों से बना यह टूटा फूटा पुल कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। लोगों ने बताया की इस पुल के अलावा मुख्य मार्ग तक पहुंचने तक और कोई भी पैदल विकल्प नहीं है। सड़क के रास्ते चक्की मोड़ तक पहुंचने के लिए कई किलोमीटर का सफर करना पड़ता है ।

रिपेयर जल्द शुरू होने की उम्मीद
चम्मो पंचायत के प्रधान डिंपल और उपप्रधान पवन कुमार ने कहा कि चक्की मोड़ के पैदल ब्रिज के कारण लोगों को भारी दिक्कतें झेलना पड़ती हैं। सरकार और विभाग से मांग की जा रही है। जल्द ही पुल की रिपेयर होने की आस है। लोक निर्माण विभाग के एसडीओ बीएस राणा ने बताया की ब्रिज की रिपेयर जल्द होगी। इसके लिए टेंडर लगा दिए हैं। जल्द कार्य शुरू होने की उम्मीद है।

लोनिवि  ने लगा दिए हैं टेंडर : बीजेपी
भाजपा विधायक डॉ. राजीव सहजल ने कहा कि इस पुल की समस्या की जानकारी उन्हें है। पुल की मरम्मत के लिए कहा चुका है। लोनिवि ने टेंडर लगा दिए हैं। संबंधित ठेकेदार की लापरवाही से कार्य अधर में लटका  पड़ा है। लोगों की समस्या को देखते हुए इसे जल्द शुरू किया जाएगा।  


नए सिरे से बनेगा पुल : कांग्रेस
खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता रमेश चौहान ने कहा कि लोगों की समस्या को देखते हुए संबंधित विभाग से सिफारिश की थी। जल्द ही इस पुल का मरम्मत का कार्य शुरू होगा। वहीं इस पुल को नए सिरे से बनाने का प्रयास भी कांग्रेस सरकार करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed