फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The deceased Hardeep Singh was a resident of Jwali in Kangra.

Solan News: कांगड़ा के ज्वाली का रहने वाला था मृतक हरदीप सिंह

Tue, 25 Apr 2023 01:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Tue, 25 Apr 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
परवाणू(सोलन)। परवाणू के सेक्टर-पांच स्थित नाले पर बने पुल के नीचे मिले सड़े गले शव की पहचान हरदीप सिंह (36 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय हरभजन सिंह गांव डाकखाना मस्तगढ़ तहसील ज्वाली जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने आईजीएमसी शिमला में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहां पर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। गौर रहे कि रविवार को पुलिस को सेक्टर-पांच स्थित पुल के नीचे अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर परवाणू के ईएसआई अस्पताल पहुंचाया। शव पानी में पड़ा होने के कारण काफी सड़ गल गया था। पुलिस ने बताया की हरदीप के परिवार ने 14 मार्च को उसके गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस थाना परवाणू में दी थी। हरदीप सिंह परवाणू की एक सिक्योरिटी कंपनी में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता था।
विज्ञापन

उधर, थाना प्रभारी हंसराज रूंगटा ने बताया कि परवाणू में मिलने वाले शव की पहचान हो गई है। शव आईजीएमसी शिमला पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आगामी करवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed