फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The deadbody of child take dog in mouth

नवजात का शव मुंह में दबाकर शहर में घूमता रहा आवारा कुत्ता 

Sat, 18 Mar 2017 10:28 PM IST
सोलन, ब्यूरो
सोलन, ब्यूरो Updated Sat, 18 Mar 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
The deadbody of child take dog in mouth
प्रीमैच्योर डिलीवरी के बाद कूड़ेदान में फेंके मृत नवजात को आवारा कुत्ते ने मुंह में दबाकर शहर के डमरोग सेरी मार्ग पर घूमना शुरू कर दिया। - फोटो : अमर उजाला

प्रीमैच्योर डिलीवरी के बाद कूड़ेदान में फेंके मृत नवजात को आवारा कुत्ते ने मुंह में दबाकर शहर के डमरोग सेरी मार्ग पर घूमना शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों की जैसे ही कुत्ते के मुंह में अजीब से मांस के लोथड़े देखे तो पता चला कि वह किसी शिशु का शव है। इस रौंगटे खड़े करने वाले दर्दनाक मंजर से सनसनी फैल गई। लोग एकत्र होकर कुत्ते को पकड़ने लगे तो कुत्ता भागकर एक निर्माणाधीन भवन में घुस गया और शव को रेत में छिपाने लगा। सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने नवजात के शव को कब्जे में लिया।  

विज्ञापन


 पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि नवजात लड़का है। अंदेशा जताया जा रहा है कि शिवा बिहार में कूड़ेदान में शिशु को जन्म के बाद शायद फेंक दिया होगा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वह सड़क पर खड़े थे तो उनकी नजर कुत्ते पर पड़ी जिसके मुंह में मांस था। नजर टिकी तो नवजात शिशु का शव निकला। लोग कुत्ते का पीछा करना लगे तो पाया कि एक निर्माणाधीन भवन में कुत्ता शव को रेत में दबा रहा था। तभी उन्होंने कुत्ते को वहां से भगाया और ढंग से देखा की शिशु मरा हुआ था। लोगों का कहना है कि घटना शर्मसार करने वाली है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। 
विज्ञापन


इस पहलू पर भी हो रही जांच
पुलिस को शक है कि कहीं किसी कुंवारी युवती ने इस बच्चे को जन्म न दिया हो। डिलीवरी के बाद परिजनों ने शिशु को फेंक दिया हो। संभावना यह भी है कि प्री मैच्योर शिशु को मौत के बाद परिजनों ने ही शव को दबाने के बजाए फेंका हो। सच्चाई क्या है, यह तो पुलिस की जांच के बाद ही सामने आएगी। लेकिन जिस मां ने शिशु को कई माह गर्भ में रखने के बाद इस तरह फेंका वह व्यवहार ममता को शर्मसार करने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सालयों के रिकार्ड खंगालेगी पुलिस
मामला सामने आने के बाद पुलिस निजी और सरकारी चिकित्सालयों के रिकार्ड खंगालने में जुट गई। जांच के दायरे में कई अस्पताल भी आ सकते हैं, जहां प्री मैच्योर डिलीवरियां हुई हों। अन्य पहलुओं पर भी पुलिस जांच कर रही है। इस घटना से हर कोई स्तब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed