फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The date of applying the first dose increased by a week, Long line from morning till evening at the vaccination center on Tuesday, solan news

एक सप्ताह तक बढ़ी पहली डोज लगाने की तिथि

Tue, 17 Aug 2021 10:38 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
The date of applying the first dose increased by a week, Long line from morning till evening at the vaccination center on Tuesday, solan news
अस्पताल में कोविड वैक्सीन लगाते हुए। संवाद - फोटो : SOLAN
सोलन। टीकाकारण के विशेष अभियान में कोविड वैक्सीन की पहली डोज लगाने की तिथि को स्वास्थ्य विभाग ने एक सप्ताह तक बढ़ा दिया गया है। हालांकि सरकार ने 15 अगस्त के बाद पहली डोज लगाने से साफ इनकार कर दिया था। इस बीच स्वास्थ्य विभाग ने बिना कार्ड भी लोगों का टीकाकरण जारी रखा है। वहीं अस्पताल में रोजाना भारी संख्या में लोग वैक्सीन लगवाने पहुंच रहे हैं। कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर की आहट के बीच अस्पताल में लोगों के बीच सामाजिक दूरी बन पाना असंभव है। वहीं टीकाकरण केंद्र पर उमड़ती भीड़ को देखकर स्वास्थ्य विभाग ने पहली डोज लगाने की अंतिम तिथि को आगामी दिनों के लिए बढ़ा दिया है। उधर, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गगनदीप ने कहा कि कोविड वैक्सीन की पहली डोज लगाने की तिथि एक सप्ताह तक बढ़ा दी गई है। रोजाना जिला भर के विभिन्न केंद्रों पर लोगों की भीड़ बढ़ रही है। प्रत्येक नागरिक को वैक्सीन लगाने के लिए विशेष अभियान जारी रहेगा। मंगलवार को अमर उजाला ने क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचकर वैक्सीनेशन केंद्र की लाइव रिपोर्ट तैयार की।
विज्ञापन

स्थान: क्षेत्रीय अस्पताल सोलन, समय 10:53 बजे टीकाकरण केंद्र पर पंजीकरण के लिए दोनों ओर से लंबी लाइन लगी है। बिना कार्ड के पहुंच रहे लोगों को भी टीका लगाया जा रहा है। पहली डोज की तिथि बढ़ने के बाद लोग वैक्सीन लगाने के लिए भारी संख्या में अस्पताल पहुंचे हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी लोगों को टोकन देकर केंद्र की ओर रवाना कर रहे हैं।
विज्ञापन

समय 11:05 बजे, अस्पताल की तीसरी मंजिल में बने वैक्सीनेशन केंद्र से लेकर पहली मंजिल तक लोगों की लंबी लाइन लगी है। कुछ लोगों ने टीकाकरण के लिए स्लॉट बुक करवाया हुआ है। पहली डोज की तिथि बढ़ने के बाद अस्पताल में दिन-प्रतिदिन लोगों का जमावड़ा लग रहा है। टोकन के बाद लोग टीका लगाने के लिए इंतजार कर रहे हैं। समय 11:25 बजे टीकाकरण केंद्र के बाहर लगी लाइन कोविड आईसीयू वार्ड तक पहुंच गई है। लोग अपनी बारी को लेकर तड़के से ही अस्पताल आकर लाइन में लगे हैं। पहली डोज लगाने की तिथि बढ़ते ही टीकाकरण केंद्र में लोगों की भीड़ बेकाबू हो रही है। मंगलवार को वैक्सीनेशन केंद्र पर सुबह से शाम तक लंबी लाइन लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed