फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The corporation's campaign to sterilize stray dogs has intensified.

Solan News: निगम की आवारा कुत्तों की नसबंदी की मुहिम तेज

Tue, 06 Oct 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
अब तक 300 का किया टीकाकरण, 11 की नसबंदी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)।नगर निगम बद्दी ने आवारा कुत्तों की संख्या नियंत्रित करने और शहरवासियों को इनसे होने वाली परेशानी से राहत दिलाने के लिए टीकाकरण और नसबंदी अभियान तेज कर दिया है। पशु चिकित्सकों के सहयोग से निगम की टीम शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चला रही है। मंगलवार को निगम की टीम ने बिग बाजार, दावत चौक और धर्मकांटा क्षेत्र के वार्ड नंबर दो और तीन में अभियान चलाया। इस दौरान आवारा कुत्तों का टीकाकरण किया गया और पांच कुत्तों की नसबंदी करवाई गई। इनमें तीन मादा और दो नर कुत्ते शामिल हैं।
नगर निगम आयुक्त विवेक चंदेल ने बताया कि अभियान के तहत अब तक शहर में करीब 300 आवारा कुत्तों का टीकाकरण किया जा चुका है। मंगलवार को पांच कुत्तों की नसबंदी के बाद अब तक कुल 11 कुत्तों की नसबंदी की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि नगर निगम की टीम पशु चिकित्सकों के सहयोग से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आवारा कुत्तों को पकड़कर उनका टीकाकरण और नसबंदी करवा रही है। नसबंदी के बाद कुत्तों को नगर निगम कार्यालय परिसर के भूतल पर बनाए गए पिंजरों में रखा जा रहा है, जहां ऑपरेशन के बाद उनकी उचित देखभाल की जा रही है। स्वस्थ होने के बाद उन्हें निर्धारित स्थानों पर छोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन

आयुक्त ने कहा कि आवारा कुत्तों की संख्या नियंत्रित करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। नगर निगम का उद्देश्य शहरवासियों को आवारा कुत्तों से होने वाली परेशानी से राहत दिलाने के साथ-साथ शहर में सुरक्षित और बेहतर वातावरण उपलब्ध करवाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed