फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The condition of the Dharampur-Subathu road is bad, making it difficult to drive for three kilometers.

Solan News: धर्मपुर-सुबाथू सड़क की हालत खस्ता, तीन किमी तक वाहन चलाना मुश्किल

Sun, 01 Feb 2026 01:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
The condition of the Dharampur-Subathu road is bad, making it difficult to drive for three kilometers.
धर्मपुर सुबा​थू सड़क पर पड़े गड्ढे। संवाद
धूल व मिट्टी के बीच के बीच से निकल रहे वाहन चालक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

धर्मपुर (सोलन)। धर्मपुर से सुबाथु तक सड़क मार्ग चलने लायक नहीं बचा है। इस मार्ग पर वाहन चलाना मुश्किल हो गया है। जगह-जगह गड्ढे होने से अब वाहन चालक परेशान हो रहे हैं। इसमें खासकर धर्मपुर के रेलवे ब्रिज से लगभग तीन किलोमीटर डगरोह पुल तक मार्ग की हालत काफी खराब है। यहां तक वाहनों को गड्ढों के बीच से निकालना मुश्किल हो जाता है। दोपहिया वाहन चालकों के लिए जहां इस मार्ग पर चलना कठिन हो गया है। बारिश के बाद इसमें और अधिक परेशानी हो रही है क्योंकि गड्ढों में पानी भरने से कई गड्ढों का पता नहीं चलता और वाहनों के टायर इसमें घुसने से दुर्घटना का भी खतरा बना रहता है। वहीं जब मौसम साफ होगा तो धूल व मिट्टी परेशानी खड़ी कर देती है। हालांकि लोक निर्माण विभाग इस सड़क को चौड़ी कर रहा है। इसके लिए करीब 13 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। मगर उसे पहले इसकी मरम्मत होना जरूरी है। हैरानी की बात तो यह है कि इस सड़क से रोजाना लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की आवाजाही भी रहती है, मगर इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि धर्मपुर से डगरोह पुल तक तीन किमी सड़क के हिस्से की खराब हालत काफी समय से बनी हुई है,लेकिन लोक निर्माण विभाग की और से इसे दुरुस्त नहीं करवाया जा रहा। उन्होंने इस सड़क की मरम्मत करवाने की मांग उठाई है। उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता साहिल कुमार ने बताया कि धर्मपुर में पुल तक पैचवर्क करवाकर सड़क के गड्ढे भर दिए जाएंगे। वहीं आगे का कार्य ठेकेदार को दिया जाएगा। जल्द इसके टेंडर अलॉट किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed