फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The city's girls school will run in two shifts, timings changed

Solan News: दो शिफ्टों में चलेगा शहर का कन्या स्कूल, समय में किया बदलाव

Sat, 20 Apr 2024 11:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 20 Apr 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
अब रोजाना सुबह 08:30 से शाम 05:00 बजे तक चलेगा स्कूल
विज्ञापन

छठी से जमा दो तक करीब 1000 से अधिक छात्राएं ले रहीं हैं शिक्षा
स्कूल में अभी 11वीं व 12वीं कक्षाओं के लिए चल रही है प्रवेश प्रकिया
संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। शहर के कन्या राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अब दो शिफ्टों में चलेगी। स्कूल प्रबंधन ने स्कूल की समय सारिणी में बदलाव कर दिया है। ऐसा इसलिए किया है कि स्कूल में अब 11वीं व 12वीं कक्षा की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऐसे में यहां पर छात्राओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अभी तक करीब 1000 से ज्यादा छात्राएं छठी से 12वीं कक्षा तक दाखिला ले चुकी हैं, जबकि 30 अप्रैल तक दाखिला प्रक्रिया जारी है। छात्राओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में स्कूल प्रबंधन ने विद्यालय दो सत्रों में चलाने का निर्णय लिया है। इसमें सुबह और दोपहर के समय छात्राएं स्कूल आएंगी।

जानकारी के अनुसार शहर के मालरोड स्थित कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बेहतरीन शिक्षा के साथ अन्य खेलकूद गतिविधियों में भी आगे रहता है। यहां लड़कियों को पढ़ाने के लिए हर कोई तैयार रहता है। स्कूल में अधिक दाखिले होने से एक कक्षाओं में 100 से अधिक छात्राओं को बैठाना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

उधर, प्रधानाचार्य लक्ष्मी श्याम ने बताया कि स्कूल में छात्राओं की संख्या अधिक है। छात्राओं को बेहतरीन शिक्षा देने के लिए स्कूल को दो शिफ्टों में चलाने का निर्णय लिया है। अभी जमा एक और दो की प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इसके बाद छात्राओं की संख्या में बढ़ोतरी होने की भी उम्मीद है। उन्होंने सभी अध्यापकों और छात्राओं को नई समय सारिणी के अनुसार स्कूल पहुंचने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
ऐसे चलेगी शिफ्ट
स्कूल में दो शिफ्ट होंगी, जिसमें सुबह की शिफ्ट 08:30 से दोपहर 02:30 बजे होगी। इसमें छठी से दसवीं कक्षा तक की छात्राएं आएंगी। वहीं दूसरा सत्र 11:00 से 05:00 बजे तक होगा। इसमें 11वीं और 12वीं की छात्राएं पढ़ने के लिए आएंगी। हालांकि, इससे पहले जब छात्राओं की संख्या कम थीं तो यहां स्कूल सुबह 10:00 से 04:00 बजे तक चल रहा था। सोमवार से छात्राओं को नई समयसारिणी के अनुसार स्कूल आना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed