फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The case register aganist factory management

पीएफ का पैसा जमा न करने पर उद्योग के खिलाफ केस

Sat, 29 Oct 2016 08:34 PM IST
ब्यूरो, बद्दी सोलन
ब्यूरो, बद्दी सोलन Updated Sat, 29 Oct 2016 08:34 PM IST
विज्ञापन
The case register aganist factory management
औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के एक उद्योग के खिलाफ पुलिस थाना बददी में कर्मचारियों के पीएफ के 98 लाख रुपये जमा न करने पर मामला दर्ज किया है। - फोटो : DEMO Pics

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के एक उद्योग के खिलाफ पुलिस थाना बददी में कर्मचारियों के पीएफ के 98 लाख रुपये जमा न करने पर मामला दर्ज किया है। उद्योग ने पीएफ संगठन के नोटिस के बावजूद कर्मचारियों का पीएफ जमा नहीं किया। पीएफ विभाग में इसकी शिकायत के बाद कार्रवाई करते हुए उद्योग प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्र्ज किया है।

विज्ञापन


उद्योग के खिलाफ धारा 406 व 409 के तहत ब्रीच ऑफ क्रिमिनल ट्रस्ट एंड मिसयूज ऑफ इंपलाइज मनी की एफआईआर दर्ज हुई है। यह मुकदमा पीएफ संगठन की शिकायत पर दर्ज किया है। पीएफ का यह मामला उद्योग के 120 के करीब कर्मचारियों से जुड़ा है। इनका एक साल का 72 लाख और 26 लाख का पीएफ नियमों के तहत पीएफ विभाग के खाते में जमा नहीं हुआ। उद्योग अपने कामगारों के वेतन से जरूर पीएफ की आंशिक धनराशि वसूल कर रही थी। नियमों के तहत उद्योग को हर माह की 15 तारीख से पहले पीएफ को जमा करना अनिवार्य रहता है। लेकिन इस पर अमल नहीं किया।
विज्ञापन


पीएफ की कार्रवाई में आड़े आया नया नियम
केंद्र सरकार द्वारा नियमों में किए बदलाव के चलते उद्योग प्रबंधन पिछले एक साल से कामगारों के पीएफ को अवैध रूप से जमा न करवाकर इसका इस्तेमाल कर रहा था। गौरतलब है कि नए नियमों के तहत फील्ड में तैनात ऑफिसर को किसी भी उद्योग में इंस्पेक्शन करने से पहले दिल्ली केंद्रीय कार्यालय से लिखित स्वीकृति लेना जरूरी है। सीधे तौर पर अधिकारी किसी भी उद्योग का निरीक्षण नहीं कर सकते हैं। इस वजह से यह मामला इतने दिन दबा रहा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


आनलाइन ट्रांजेक्शन के चलते दिक्कत
पीएफ संगठन की मौजूद हाइटेक व्यवस्था की आड़ लेकर उद्योग आसानी से पीएफ का गबन कर रहे हैं। संगठन के खाते में सीधे आनलाइन पीएफ की राशि जमा होती है। क्षेत्रीय अधिकारी को दिल्ली से ही इसकी कन्फर्मेशन आती है। इस प्रक्रिया में महीनों का समय लग जाता है। इसका कुछ उद्योग गलत लाभ उठा रहे हैं।


संगठन कर रहा कानूनी कार्रवाई : संतोषराज
संगठन के एनफोर्समेंट अधिकारी संतोषराज ने कहा कि मामले में उन्हें शिकायत मिली थी। इसके बाद संगठन के दिल्ली कार्यालय से निर्देशों के तहत कार्रवाई करते हुए उद्योग के खिलाफ 98 लाख के पीएफ को जमा न करवाने को लेकर एफआईआर दर्ज करवाई है। कहा कि इससे पूर्व उद्योगों को नोटिस भी जारी किए थे।  एसएचओ फिरोजखान ने कहा कि उद्योग के खिलाफ पीएफ संगठन की शिकायत पर धारा 406 और 409 आईपीसी के तहत मामला दर्जकर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed