{"_id":"6aca2a3bf0acb173e9061b4c","slug":"moti-kona-road-closed-until-october-15-traffic-pressure-increases-in-kasauli-solan-news-c-176-1-sln1018-181334-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: मोती कोना मार्ग 15 अक्तूबर तक बंद, कसौली में बढ़ा यातायात का दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: मोती कोना मार्ग 15 अक्तूबर तक बंद, कसौली में बढ़ा यातायात का दबाव
Sun, 11 Oct 2026 01:34 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sun, 11 Oct 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
कसौली में मौसम का लुत्फ लेने पहुंचे पर्यटक, मोती कोना मार्ग पर टारिंग जारी रहने से वैकल्पिक रूट
मोती कोना मार्ग पर टारिंग जारी रहने से वैकल्पिक रूट पर रेंगते रहे वाहन
संवाद न्यूज एजेंसी
कसौली (सोलन)। पर्यटन नगरी कसौली में पर्यटकों की भीड़ बढ़ने के साथ यातायात व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया है। धर्मपुर से कसौली आने वाले मोती कोना मार्ग पर निर्माण कार्य के चलते वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित है। लोक निर्माण विभाग का कार्य पूरा न होने के कारण प्रतिबंध की अवधि बढ़ाकर 15 अक्तूबर कर दी है।
मैदानी इलाकों से कसौली पहुंचे पर्यटकों ने सुहावने मौसम का आनंद लिया, लेकिन सड़क बंद होने से उन्हें यातायात संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ा। धर्मपुर से कसौली पहुंचने के लिए सनावर गांव और मोती कोना होकर दो मुख्य मार्ग हैं। मोती कोना मार्ग पर मैटलिंग और टारिंग का कार्य चल रहा है। इसके चलते 7 से 10 अक्तूबर तक वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया गया था।
मार्ग बंद होने से यातायात सनावर गांव वाले वैकल्पिक मार्ग पर मोड़ दिया गया। इससे संकरी सड़क और तीखे मोड़ों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। दिनभर यातायात धीमा रहने से चालकों को जाम जैसी स्थिति का सामना करना पड़ा। अब मोती कोना मार्ग पर काम पूरा होने तक प्रतिबंध जारी रहेगा, जिससे वैकल्पिक मार्ग पर दबाव बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग उपमंडल कसौली के एसडीओ विशाल भारद्वाज ने बताया कि धर्मपुर-वाया मोती कोना सड़क पर कार्य के लिए 7 से 10 अक्तूबर तक अनुमति थी। काम पूरा न होने के कारण इसकी अवधि बढ़ाकर 15 अक्तूबर कर दी गई है।