{"_id":"6aca21962c07261c580ddfbe","slug":"admission-deadline-for-the-ignou-july-session-extended-to-october-13-solan-news-c-176-1-ssml1041-181295-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: इग्नू में जुलाई सत्र के लिए प्रवेश की तिथि 13 अक्तूबर तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: इग्नू में जुलाई सत्र के लिए प्रवेश की तिथि 13 अक्तूबर तक
Sun, 11 Oct 2026 12:58 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sun, 11 Oct 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कोर्स को छोड़कर अन्य पाठ्यक्रमों के लिए लागू होगी व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जुलाई सत्र में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 13 अक्तूबर कर दी है। इच्छुक विद्यार्थी अब निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
राजकीय महाविद्यालय सोलन स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र 1103 के समन्वयक डॉ. दीपक गुप्ता ने बताया कि विद्यार्थियों की सुविधा और मांग को देखते हुए विश्वविद्यालय ने यह निर्णय लिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह छूट स्नातक, स्नातकोत्तर और अन्य पात्र डिग्री व डिप्लोमा कार्यक्रमों के लिए है। प्रमाणपत्र और कुछ डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए यह छूट लागू नहीं है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि अब तक आवेदन न कर पाने वाले अभ्यर्थी इस अतिरिक्त समय का लाभ उठाएं और अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर लें। इससे अंतिम दिनों में पोर्टल पर संभावित तकनीकी समस्याओं से बचा जा सकेगा।