{"_id":"63de9bfc76bddd714f7b8e42","slug":"the-bus-going-to-drop-the-workers-fell-into-balad-khad-three-people-including-the-driver-were-injured-solan-news-c-19-1-49858-2023-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: कामगारों से को छोड़ने जा रही बस बालद खड्ड में गिरी, चालक समेत तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: कामगारों से को छोड़ने जा रही बस बालद खड्ड में गिरी, चालक समेत तीन लोग घायल
विज्ञापन
बद्दी के बालद पुल से नदी में गिरी कंपनी की बस। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरोटीवाला(सोलन)। बरोटीवाला में शुक्रवार देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ। जिसमें एक दवा कंपनी की कामगारों से भरी बस बद्दी-बरोटीवाला मार्ग पर बने खड़्ड के ऊपर पुल से नीचे गिर गई। इसमें चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
बद्दी-बरोटीवाला मार्ग पर खड्ड के ऊपर बने बालद पुल से गुजर रही एक दवा कंपनी की बस खड्ड में गिर गई। घायलों को पहले काठा अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन तीन की हालत नाजुक होने पर एक को पीजीआई और दो को पंचकूला स्थित एलकेमिस्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस में आठ कामगार सवार थे।
पुलिस के अनुसार यह हादसा शुक्रवार देर रात 11:00 बजे हुआ। मलपुर स्थित डॉ. रेडी कंपनी से चालक जीवन सिंह कंपनी की बस लेकर 10:30 बजे रात को रवाना हुआ। कामगारों को छोड़ता हुआ चालक जैसे ही बद्दी-बरोटीवाला मार्ग पर बालद खड्ड पर बने पुराने पुल के ऊपर पहुंचा तो चालक ने अपना संतुलन खो दिया और बस पुल की रेलिंग तोड़ते हुए 20 फीट गहरे खड्ड में गिर गई। बस में उस समय चालक समेत आठ कामगार सवार थे। जिसमें चालक जीवन सिंह निवासी कालूझिंडा, नितिश शर्मा निवासी ऊना, साहिल निवासी बड़सर, नवप्रीत निवासी चंबा घायल हुए। जैसे ही बस गिरी तो वहां से निकल रहे लोगों ने कामगारों को बस से निकाला और निजी वाहनों से काठा अस्पताल पहुंचाया। काठा अस्पताल पहुंचने पर चालक जीवन सिंह की हालत नाजुक होने पर उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। जबकि नितिश शर्मा और नवप्रीत को पीजीआई रेफर किया था लेकिन उनके परिजन पंचकूला स्थित एलकेमिस्ट निजी अस्पताल ले गए। तीन की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। साहिल की हालत में सुधार होने पर उसे काठा अस्पताल से अवकाश दे दिया है। उधर, डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि यह हादसा चालक की लापरवाही से हुआ है। गाड़ी तेज रफ्तार में होने से चालक गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी पुल से बाहर चली गई। पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के जुर्म में मामला दर्ज कर लिया है।