फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The building is constructed in baddi

नेकी की दीवार से गरीबों के घरों में होगी गरमाहट

Sat, 10 Dec 2016 10:03 PM IST
ब्यूरो, बद्दी सोलन
ब्यूरो, बद्दी सोलन Updated Sat, 10 Dec 2016 10:03 PM IST
विज्ञापन
The building is constructed in baddi
दीवारें अक्सर लोगों को बांटती हैं या फिर डर की वजह से दीवारें खुद को बचाने के लिए तैयार होती हैं। - फोटो : Demo pic

दीवारें अक्सर लोगों को बांटती हैं या फिर डर की वजह से दीवारें खुद को बचाने के लिए तैयार होती हैं। लेकिन बद्दी के लोगों ने एक ऐसी दीवार तैयार की है जिससे प्यार, भाईचारे और एकता का संदेश लोगों तक पहुंचेगा। दीवार का नाम रखा है नेकी की दीवार। राह चलता कोई भी व्यक्ति इस दीवार के सहारे नेक कार्य कर सकता है। खास बात यह है कि इस दीवार को हिंदु और मुस्लिम भाइयों ने मिलकर तैैयार किया है।

विज्ञापन


 दरअसल नेकी की दीवार बेसहारा और जरूरतमंदों के खातिर तन ढकने के लिए बनाई है। इस दीवार पर लोग अपने छोटे हो चुके या फिर पुराने गरम कपड़ों को टांग सकते हैं ताकि उन कपड़ों को बाद में जरूरतमंदों तक पहुंचाया जा सके। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के साईं मार्ग पर बसंती बाग में यह नेकी की दीवार बनाई गई है। इसमें प्रयोग न होने वाले नए और पुराने कपड़ों को टांगने की व्यवस्था की है।
विज्ञापन


 जनसहयोग से बनाई इस नेकी की दीवार पर टंगे कपड़े बेसहारा और जरूरतमंदों तक पहुंचेंगे। एक मुस्लिम भाई ने अपने घर की यह दीवार दी है। स्थानीय व्यापारियों के सहयोग से इस दीवार पर पेंट, बुडन वर्क तथा हैंडल वर्क करवाया जाएगा। इस दीवार पर टंगे कपड़ों को फिर जनसहयोग से जरूरतमंदों तथा बेसहारा लोगों और बच्चों तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 पार्षद संदीप सचदेवा और किशोर ठाकुर ने बताया कि दीवार के मालिक बली मोहम्मद हैं। इन्होंने इस पुनीत कार्य में सहयोग दिया है। गोदावरी टेड्रर्स के रमन ने दीवार पर पेंट करवाया है। जसपाल गर्ग ने हैंडल वर्क करवाया है।


डिसेंट फर्नीचर के पवन के सहयोग दीवार पर बुडन वर्क करवाया जाएगा। दीवार पर लोग घर में प्रयोग न होने वाले नए और पुराने कपड़े इच्छानुसार टांग सकते हैं। दीवार पर टंगे कपड़ों को बाद में जरूरतमंदों तक पहुंचाने का काम जनसहयोग से किया जाएगा। नेकी की दीवार की देखरेख का जिम्मा सेवा भारती को सौंपा जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि नेकी की दीवार पर अधिक से अधिक कपड़े टांगे ताकि यह कपड़े जरुरतमंदों और बेसहारा लोगों के काम आ सकें। ठंड के मौसम में कई लोग ऐसे हैं जिनके पास तन ढकने के लिए कपड़े नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed