फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The body of an unknown person was found in a drain in Bhatoli Kalan

Solan News: भटोलीकलां में अज्ञात व्यक्ति का नाले में मिला शव

Sat, 05 Apr 2025 07:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 07:16 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरोटीवाला (सोलन)। बद्दी के औद्योगिक क्षेत्र भटोलीकलां में एक व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। व्यक्ति का शव पुलिस को नाले से मिला है। शव की अभी तक पहचान नहीं हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। अभी शव को शिनाख्त के लिए डेड हाउस में रखा जाएगा। अगर 72 घंटे तक इसकी पहचान नहीं होती है तो शव को अंतिम संस्कार किया जाएगा। पुलिस साथ लगते थाना, चौकियों में भी मिसिंग रिपोर्ट खंगाल रही है। पुलिस जानकारी के अनुसार भटोलीकलां के वीवीएफ कंपनी के साथ लगते नारे में वहां पर कुछ लोगों ने नाले में एक शव को देखा। जिसकी सूचना लोगों ने बरोटीवाला पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को नाले से निकाला। मृतक व्यक्ति ने काले रंगे की पेंट व कमीज पहना हुआ था। उसके ऊपर जैकेट पहनी हुई थी। पुलिस का मानना है कि यह शव 20 दिन से अधिक पुराना है और मृतक व्यक्ति ने गर्म कपड़े पहने हुए है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद उसे नालागढ़ डेड हाउस भेज दिया गया है। रविवार को मतृक का पोस्टमार्टम होगा। एसपी विनोद धीमान ने बताया कि अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है। व्यक्ति की जेब से मोबाइल फोन मिला है। पानी में गिरने से फोन बंद पड़ा हुआ है, फोन खुलते ही, व्यक्ति की पहचान होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed