{"_id":"58aeed084f1c1ba03fb232e8","slug":"the-agan-worker-salary-increase-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय अगले बजट में बढ़ेगा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय अगले बजट में बढ़ेगा
ब्यूरो, अरकी सोलन
Updated Thu, 23 Feb 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
अकीऱ्र्की में लोगों की समस्याएं सुनते सामाजिक न्याय मंत्री धनीराम शांडिल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि आगामी बजट में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ा दिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी तथा सभी बाल विकास परियोजना अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समय-समय पर आंगनबाड़ी केंद्रों में उपलब्ध करवाए जा रहे पोषाहार की गुणवत्ता का निरीक्षण करें। वह अर्की विधानसभा क्षेत्र में 8 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित दो आंगनबाड़ी भवनों का लोकार्पण के दौरान बोल रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार सोलन जिला के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं, बच्चों और किशोरियों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं।
विज्ञापन
इन योजनाओं का उद्देश्य लक्षित समूहों को विभिन्न लाभ प्रदान करना और उन्हें बेहतर भविष्य के लिए तैयार करना है। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का आग्रह किया। जिला में 1281 आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से 33,035 बच्चों तथा 8,335 गर्भवती एवं धात्री महिलाओं तथा किशोरियों को पोषाहार उपलब्ध करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
तीन सप्ताह में लगेंगे हैंडपंप
धनीराम शांडिल ने स्थानीय लोगों की हैंडपंप स्थापित करने की मांग पर कहा कि दशेहर और भुरजनी में अगले तीन सप्ताह में एक-एक हैंडपंप स्थापित कर दिया जाएगा। आंगनबाड़ी केंद्र भुरजनी के मैदान के लिए एक लाख रुपये की राशि शीघ्र उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके साथ ही गजरेरी आंगनबाड़ी केंद्र तथा भुरजनी आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के लिए पांच-पांच हजार रुपये देने की घोषणा भी की।
यह रहे मौजूद
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस समिति के महासचिव संजय अवस्थी, जिप सदस्य निर्मला, सुनीता गर्ग, सावित्री गुप्ता, धनीराम रघुवंशी, सुनंदा गौतम, नीलम रघुवंशी, जगदीश ठाकुर, निर्मला, हरीश गौतम, राजेंद्र रावत, रमेश ठाकुर, निर्मला गौतम, एलआर वर्मा, गोविंद राम, अमरचंद पाल, सीमा शर्मा, मस्त राम शर्मा, रूपलाल वर्मा और अन्य लोग मौजूद रहे।