फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Ten posts of teachers are vacant in primary school Jharmajri.

Solan News: प्राथमिक स्कूल झाड़माजरी में अध्यापकों के दस पद खाली

Thu, 16 Nov 2023 11:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 16 Nov 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
बच्चों की संख्या को देखते हुए स्कूल में 15 पद स्वीकृत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला(सोलन)। झाड़माजरी स्थित प्राथमिक स्कूल में 10 पद खाली पड़े हैं। इस स्कूल में 15 पद स्वीकृत हैं लेकिन वर्तमान में यहां पर पांच जेबीटी अध्यापक ही तैनात हैं। इससे जहां एक ओर बच्चों को दिक्कतें आ रही हैं, वहीं अध्यापकों पर भी बच्चों को पढ़ाने का काफी बोझ है।
झाड़माजरी स्कूल में 998 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करते हैं लेकिन बच्चों की संख्या के हिसाब से यहां पर अध्यापकों की संख्या कम है। 15 पद स्वीकृत हैं जिसमें दस पद खाली पड़े हैं। यहां पर एक निजी कंपनी ने तीन अध्यापक स्कूल को दिए हैं। यह अध्यापक जो बच्चे पढ़ाई में कमजोर हैं, उन्हें पढ़ाते हैं ताकि वह पढ़ाई में पीछे न रहें। निजी कंपनी ने सफाई कर्मचारी भी स्कूल को दिया हुआ है।
विज्ञापन

स्कूल की प्रधानाचार्य नीलम कुमार ने बताया कि स्कूल में अध्यापकों के पद खाली होने के बावजूद भी पांचों अध्यापक काफी मेहनत कर रहे हैं। हाल ही में हुए निपुण मेले में इस स्कूल के बच्चों का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा। उन्होंने बताया कि ग्रीष्मकालीन अवकाश में भी यह स्कूल चलता रहा और जो बच्चे पढ़ने में कमजोर थे उन्हें स्कूल में बुलाया गया और उनकी तैयारी करवाई गई। बीईपीओ रामानंद ने रिक्त पद होने की पुष्टि करते हुए बताया कि इस बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed