{"_id":"6367fd35d3cd52571755d4c6","slug":"tempo-burnt-as-diesel-drum-catches-fire-in-kheda-village-solan-news-sml426990630","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेड़ा गांव में डीजल के ड्रम में आग भड़कने से टेंपो जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेड़ा गांव में डीजल के ड्रम में आग भड़कने से टेंपो जला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। राष्ट्रीय मार्ग नालागढ़ पर खेड़ा गांव के समीप एक टेंपो में रखे डीजल के ड्रम में अचानक आग लग गई। इसके चलते टेंपो पूरी तरह जल गया।
सड़क के किनारे एक खोखे से टेंपो में हवा भरी जा रही थी कि अचानक शार्ट सर्किट से खोखे में आग लग गई। इस वजह से टेंपो में रखे डीजल के ड्रम में आग भड़क गई। आग लगते ही टेंपो जलकर राख हो गया।
खोखे में भी आग से नुकसान हुआ है। फायर ऑफिसर प्रेम सिंह ने बताया कि खोखे में शार्ट सर्किट होने की वजह से साथ खड़े टेंपो में रखे डीजल के ड्रम ने आग पकड़ ली। आग से करीब साढ़े छह लाख का नुकसान हो गया। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया।