{"_id":"6aedc5af390cfea270060089","slug":"team-won-in-sports-solan-news-c-176-1-sln1017-183953-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: वॉलीबॉल प्रतियोगिता में शावगा सिरमौर बना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: वॉलीबॉल प्रतियोगिता में शावगा सिरमौर बना विजेता
विज्ञापन
चायल में बाबा भलकू जयंती वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल (सोलन)। चायल में बाबा भलकू जयंती के अवसर पर वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शावगा सिरमौर की टीम विजेता रही, जिसे 21000 रुपये की नकद राशि मिली। उपविजेता चायल की टीम को 15000 रुपये प्रदान किए गए। पंचायत प्रधान पंकज ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिता में महिलाओं की आठ और पुरुषों की 15 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला चायल और शावगा सिरमौर के बीच खेला गया। इसमें शावगा सिरमौर की टीम ने जीत हासिल की। प्रतियोगिता के दौरान भलकू समिति के अध्यक्ष बीआर मेहता, रूप सिंह ठाकुर, बाबूराम वर्मा, देवेंद्र वर्मा, बाबूराम सूद, योगेंद्र वर्मा, पंचायत प्रधान पंकज ठाकुर मौजूद रहे। प्रसिद्ध समाजसेवी कमल कश्यप ने पहले सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। दूसरे सत्र में राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल के प्रधानाचार्य हरिराम ओझा और प्रशासन अधिकारी सिद्धार्थ सवाई मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। विजेता और उपविजेता टीमों को मुख्य अतिथि अमन कश्यप ने पुरस्कार राशि प्रदान की।