{"_id":"68cea6c9ec1a4945340ce88e","slug":"teachers-were-trained-on-the-new-education-policy-in-nalagarh-solan-news-c-176-1-sln1010-153214-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: नालागढ़ में नई शिक्षा नीति पर शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: नालागढ़ में नई शिक्षा नीति पर शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन) राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप हिमाचल प्रदेश में प्रारंभ की गई सतत् एवं व्यापक मूल्यांकन पहल के तहत नालागढ़ ब्लॉक में शिक्षकों का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह प्रशिक्षण नालागढ़ में 28 जुलाई से 20 सितंबर तक चला। इसमें नालागढ़, रामशहर और पट्टा महलोग खंड के लगभग 800 शिक्षकों ने भाग लिया। इस प्रशिक्षण का संचालन कन्वर्जीनियस की ओर से मास्टर ट्रेनर पलक भारद्वाज ने किया। उन्होंने कहा कि बीपीओ एवं बीईईओ नालागढ़ का विशेष सहयोग इस आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभा रहा है। प्रशिक्षण का मुख्य लक्ष्य शिक्षकों का मूल्यांकन को केवल परिणाम मापने का साधन नहीं, बल्कि सीखने में सुधार का उपकरण बनाने के लिए तैयार करना था। यह पहल हिमाचल प्रदेश समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत पूरे राज्य के 33,000 शिक्षकों को प्रशिक्षित करने की राज्य स्तरीय पहल का हिस्सा है।