{"_id":"66d0678f67f3800548089224","slug":"teach-children-skills-to-deal-with-disasters-solan-news-c-176-1-ssml1040-127597-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बच्चों को बताए आपदा से निपटने के कौशल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बच्चों को बताए आपदा से निपटने के कौशल
Thu, 29 Aug 2024 11:47 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Thu, 29 Aug 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
मानपुरा स्कूल में आपात स्थिति से निपटने के लिए गुर सिखते हुए। संवाद
एनडीआरएफ की टीम ने किया मानपुरा स्कूल का दौरा
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। एनडीआरएफ की टीम ने पीएमश्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मानपुरा का दौरा किया। स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत छात्रों को आपदा से निपटने के कौशल और प्राथमिक चिकित्सा के बारे में जानकारी दी।
एनडीआरएफ टीम में अश्विनी, जगदीश प्रसाद, कमल कुमार जोशी, संदीप सिंह, असलम चौधरी ने इंस्पेक्टर भरत भूषण के नेतृत्व में छात्रों को कई प्रकार की प्राकृतिक और मानव निर्मित आपदाओं जैसे भूकंप, बाढ़ और दुर्घटनाओं के बारे में शिक्षित किया। टीम ने छात्रों को सिखाया की ऐसी आपातकाल स्थितियों के लिए कैसे तैयारी की जाए और किसी आपदा की स्थिति में क्या कदम उठाए जाएं । प्रशिक्षण में छात्रों को प्राथमिक चिकित्सा ज्ञान और कौशल प्रदान करने पर भी ध्यान केंद्रित किया गया। एनडीआरएफ विशेषज्ञों ने सीपीआर, बेंडिंग और चोटों से निपटने जैसी तकनीकों का भी प्रदर्शन किया। अंत में प्रधानाचार्य अदित कंसल ने एनडीआरएफ की टीम की पहल के लिए आभार जताया। साथ ही उन्होंने छात्रों को आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए भी प्रेरित किया इस दौरान स्कूल के सभी शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक सदस्य भी मौजूद रहे।