{"_id":"570147854f1c1b211ec81169","slug":"taxi-facility-to-women-in-solan","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलन में शीघ्र शुरू होगी महिलाओं के लिए टैक्सी सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन में शीघ्र शुरू होगी महिलाओं के लिए टैक्सी सेवा
अमर उजाला,सोलन
Updated Sun, 03 Apr 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री धनीराम शांडिल ने सोलन शहर में शीघ्र ही महिलाओं के लिए टैक्सी सेवा आरंभ करने की घोषणा की। उन्होंने खुशी संस्था को स्ट्रेचर तथा अन्य सामान खरीदने के लिए 40 हजार रुपये देने की घोषणा की। शांडिल सोलन में संस्था की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए प्रयत्नशील है तथा महिलाओं के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन
सोलन में बुजुर्ग महिलाओं की देखभाल के लिए स्थापित इस केंद्र ने 3 अप्रैल 2016 को अपना प्रथम स्थापना दिवस मनाया। केंद्र का संचालन एवं प्रबंधन स्वर्ण एजूकेशनल वेलफेयर एंड अवेयरनेस ट्रस्ट (सेवा) द्वारा अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक मामले निदेशालय, हिमाचल प्रदेश के सहयोग से किया जा रहा है। खुशी केंद्र की सदस्य संध्या कौशिक ने मुख्यातिथि एवं अन्यों का स्वागत किया। संस्था की अध्यक्ष मीनाक्षी कंवर ने कहा कि संस्था बुजुर्ग महिलाओं को बेहतर जीवनयापन करने की दिशा में कार्य करने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों को इस संस्था के कार्यकलापों में हिस्सेदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।
विज्ञापन
खुशी डे केयर सेंटर में 58 से 84 वर्ष की महिलाएं
खुशी डे केयर सेंटर में 58 से 84 वर्ष आयु वर्ग की महिलाएं नियमित रूप से विभिन्न गतिविधियों में भाग ले रही हैं। अपने परिजनों के जन्मदिन, महत्वपूर्ण वर्षगांठ आदि मनाने के साथ-साथ ये महिलाएं स्वतंत्रता दिवस, महिला दिवस और मातृ दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व भी मिलजुल कर मनाती हैं। केंद्र की महिलाएं नियमित रूप से स्कूली बच्चों के साथ संवाद स्थापित करती हैं। एक वर्ष में केंद्र के सदस्यों ने विभिन्न स्थानों के 5500 से 6000 दौरे किए हैं। केंद्र में सदस्य नियमित रूप से समाचार पत्र एवं पुस्तकें पढ़ने के साथ-साथ टेलिविजन देखते हैं। केंद्र में थाईराइड, मधुमेह, बोन डेंसिटी के साथ-साथ नियमित स्वास्थ्य चेकअप के लिए चार विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा चुके हैं। इसके अतिरिक्त स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ रेणू मलान गत एक वर्ष में 24 बार केंद्र में महिलाओं की नियमित स्वास्थ्य जांच कर चुकी हैं।
विज्ञापन
यह रहे मौजूद
इस अवसर पर पार्षद पुनीत शर्मा, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी संदीप नेगी, उपमंडलाधिकारी एकता कापटा, जिला कल्याण अधिकारी बीएस ठाकुर, जिला कार्यक्रम अधिकारी अर्जुन नेगी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनके गुप्ता, ओल्ड हेल्पएज संस्था के अध्यक्ष कंवर शैलेंद्र सिंह, खुशी संस्थान के ट्रस्टी शशिकांत, व्यापार मंडल के संयुक्त सचिव सतीश बंसल सहित अन्य मौजूद रहे।