फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Tax free in the name of ex-servicemen

Solan News: पूर्व सैनिकों के नाम पर बिना टैक्स के नेपाल सीमा पार करने वालों पर सख्ती

Sun, 25 Dec 2022 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Dec 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Tax free in the name of ex-servicemen
सुबाथू से गए ट्रकों का नेपाल गंज बॉर्डर पर चेकिंग के लिए खुला सामान। संवाद - फोटो : SOLAN
सुबाथू(सोलन) सुबाथू से नेपाल जाने वाले ट्रकों में सेवानिवृत्त सैनिकों का सामान सीमा पर पकड़े जाने से सुबाथू छावनी में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

भारत नेपाल की संधि के चलते नेपाल मूल के भारतीय सैनिकों को सेवानिवृत्त होने के बाद अपने देश लौटने पर दोनों देशों के आपसी समझौते के तहत करीब 50 हजार तक का सामान ले जाने पर टैक्स (भंसार) छूट है। लेकिन इसकी आड़ में पिछले कई वर्षों से ट्रक ऑपरेटर नेपाल सीमा पर राजस्व विभाग के साथ आपसी तालमेल बनाकर सेवानिवृत्त सैनिकों की डिस्चार्ज बुक पर बिना टैक्स (भंसार) के लाखों का सामान नेपाल सीमा से पार करते हुए नेपाल राजस्व को चूना लगा रहे थे। जबकि नेपाल में इलेक्ट्रॉनिक सामान भारत से करीब 100 प्रतिशत तक मंहगा है। बीते दिनों जब नेपाल खुफिया एजेंसी को इसकी भनक लगी तो सुबाथू से नेपाल जा रहे ट्रकों को नेपाल राजस्व विभाग ने खुलवाकर बिना टैक्स वाले सामान पर करीब 200 प्रतिशत जुर्माना लगाया है।
इसके बाद सुबाथू से खरीदारी करने वाले सेवानिवृत्त सैनिक अलर्ट हो गए है। सुबाथू से सेवानिवृत्त सूबेदार ने नेपाल बॉर्डर से बिना टैक्स पकड़े गए सामान की फोटो व विडियो सोशल मीडिया पर वायरल करते हुए सुबाथू से नेपाल आने वाले सेवानिवृत्त सैनिकों को अलर्ट किया है। जिसके बाद सुबाथू से खरीदारी कर नेपाल जाने वाले पूर्व सैनिक सतर्क हो चुके हैं।
विज्ञापन

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नेपाल सरकार ने नेपाल के राजस्व विभाग को भारत से आने वाले सभी माल ढोने वाले वाहनों को सख्ती से चेक करने के आदेश जारी कर दिए हैं। हालांकि सेना अधिकारियों ने इस बारे कोई भी टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed