{"_id":"654792013d2e71f614068984","slug":"taught-volunteers-character-building-and-national-concern-solan-news-c-176-1-ssml1040-10495-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: स्वयं सेवियों को दी चरित्र निर्माण और राष्ट्र सरोकार की सीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: स्वयं सेवियों को दी चरित्र निर्माण और राष्ट्र सरोकार की सीख
Sun, 05 Nov 2023 11:28 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sun, 05 Nov 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवगांव स्कूल में एनएसएस शिविर का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। राजकीय स्वर्ण जयंती उत्कृष्ट विद्यालय नवगांव में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का रविवार को समापन हो गया। कार्यक्रम में उच्च शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्य आरके कौशल मुख्यातिथि रहे। कार्यक्रम अधिकारी अमरदेव शर्मा ने मुख्यातिथि तथा अन्य अतिथियों का स्वागत किया। उप प्रधानाचार्य धर्मपाल शुक्ला ने मुख्यातिथि को एनएसएस की टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
शिविर की रिपोर्ट स्वयंसेविका रवीना बंसल ने प्रस्तुत की। स्वयंसेविका दीपिका ने इन सात दिनों के अपने अनुभव साझा किए। इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने रंगारंग प्रस्तुतियां पेश कर सभी का मन मोह लिया। मुख्यातिथि आरके कौशल ने अपने संबोधन में इस तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से स्वयंसेवियों से अपना चरित्र निर्माण व राष्ट्र सरोकार के कार्यों में बढ़ चढ़कर अपनी भूमिका अभिनीत करने का आह्वान किया। उप प्रधानाचार्य धर्मपाल शुक्ला ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों व इस कार्यक्रम की सफलता के लिए आभार जतया। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन समिति प्रधान सुमन गौतम, एसएमसी के अन्य सदस्य, पाठशाला का सारा स्टॉफ व छात्र उपस्थित रहे।