{"_id":"6a96d41c9a914b3aa9079e98","slug":"suspected-cases-of-scrub-typhus-on-the-rise-in-the-district-solan-news-c-176-1-sln1013-177855-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: जिले में बढ़ने लगे स्क्रब टायफस के संदिग्ध मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: जिले में बढ़ने लगे स्क्रब टायफस के संदिग्ध मरीज
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के पर्ची काउंटर पर लगी मरीजों की कतारें। संवाद
एक सप्ताह में 15 से ज्यादा मरीज भर्ती
रोजाना पांच से छह मरीजों में आ रहे लक्षण, हफ्तों तक नहीं हट रहा बुखार
अभी तक जिले में आठ लोग आ चुके पॉजिटिव, आंकड़ा बढ़ने की आशंका
निशिल मेहता
सोलन। जिले में स्क्रब टायफस के संदिग्ध मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन की मेडिसिन ओपीडी में रोजाना 100 से अधिक मरीज बुखार की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। इनमें पांच से छह मरीजों में स्क्रब टायफस के लक्षण पाए जा रहे हैं। पिछले एक सप्ताह में 15 से अधिक संदिग्ध मरीजों को उपचार और निगरानी के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।
अस्पताल में भर्ती मरीजों में कई को लंबे समय से बुखार की शिकायत है। चिकित्सक इनके जरूरी टेस्ट करवाने के साथ स्वास्थ्य की नियमित निगरानी कर रहे हैं। अभी तक जिले में स्क्रब टायफस के आठ मामले सामने आ चुके हैं। संदिग्ध मरीजों की संख्या बढ़ने से मामलों में और बढ़ोतरी की आशंका है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है और जिले के अन्य अस्पतालों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
क्या है स्क्रब टायफस
स्क्रब टायफस ओरिएंटिया सुसुगामुशी बैक्टीरिया से होने वाला संक्रमण है। यह संक्रमित कीट के काटने से फैलता है। ये कीट घास और झाड़ियों वाले क्षेत्रों में पाए जाते हैं। संक्रमण की स्थिति में तेज बुखार समेत अन्य लक्षण सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन
स्क्रब टायफस के लक्षण
कई दिनों तक तेज बुखार रहना
जोड़ों में दर्द होना
कंपकंपी के साथ बुखार आना
शरीर में अकड़न और कमजोरी महसूस होना
गर्दन, बगल और कूल्हों के ऊपर गांठें होना
शरीर पर काले रंग के चकत्ते बनना
मरीजों की रखी जा रही निगरानी
क्षेत्रीय अस्पताल की मेडिसिन ओपीडी में रोजाना 100 से अधिक मरीज बुखार की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। इनमें कुछ मरीजों में स्क्रब टायफस के लक्षण भी मिल रहे हैं। ऐसे मरीजों को जरूरत के अनुसार अस्पताल में भर्ती कर स्वास्थ्य की निगरानी की जा रही है। जरूरी जांच के बाद स्वास्थ्य में सुधार होने पर उन्हें दवाएं देकर घर भेजा जा रहा है।
-डॉ. राकेश पंवार, चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन