फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Sub-post office gets approval in Koron Kanthadi Panchayat

Solan News: कोरों कैंथड़ी पंचायत में उपडाकघर को मिली मंजूरी,

Mon, 08 Dec 2025 12:42 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
8,000 की आबादी को मिलेगी राहत, 10 किलोमीटर दूर कुमारहट्टी नहीं जारा पड़ेगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। विकास खंड सोलन की ग्राम पंचायत कोरों कैंथड़ी के ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत की खबर है। डाक विभाग मंडल सोलन ने यहां जल्द ही उपडाकघर खोलने को हरी झंडी दे दी है। इस सुविधा के शुरू होने के बाद स्थानीय लोगों को डाक संबंधी कार्यों के लिए अब 10 किलोमीटर दूर कुमारहट्टी तक का सफर तय नहीं करना पड़ेगा। कोरों कैंथड़ी सहित आसपास के आधा दर्जन छोटे-बड़े गांवों की करीब 5,000 से 8,000 की आबादी को इसका सीधा लाभ मिलेगा। कोरों कैंथड़ी में उपडाकघर के भवन की तलाश तेज कर दी गई है। आगामी दिनों में सांसद सुरेश कश्यप और अनुराग ठाकुर इसका विधिवत शुभारंभ करेंगे। पंचायत प्रधान नरेंद्र ठाकुर ने बताया कि लंबे समय से चली आ रही इस मांग पर केंद्र सरकार की ओर से मंजूरी मिल गई है। उपडाकघर खुलने से लोग आसानी से केंद्र सरकार की डाक विभाग योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed