{"_id":"68934b9f7a2cc9f0e90ab7d4","slug":"students-were-made-to-take-an-oath-to-fight-against-drug-abuse-solan-news-c-176-1-ssml1040-149977-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: छात्राओं को दिलाई नशे के खिलाफ लड़ने की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: छात्राओं को दिलाई नशे के खिलाफ लड़ने की शपथ
विज्ञापन
पॉलिटेक्निक कंडाघाट में नशा जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
कंडाघाट (सोलन)। हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति ने सांस्कृतिक श्रृंखला में रक्षाबंधन त्योहार के अवसर नशा निवारण जागरुकता अभियान छेड़ा है। इस अभियान के तहत बुधवार को महिला पॉलिटेक्निक कंडाघाट में छात्राओं को नशे के खिलाफ लड़ने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य राकेश शर्मा ने की। समिति के राज्य संसाधन केंद्र से स्रोत व्यक्ति सत्यवान पुंडीर, सीताराम ठाकुर, उर्मिल ठाकुर ने प्रतिभागी छात्राओं को रक्षाबंधन के मौके पर नशा जागरण अभियान बारे बताया। उन्होंने कहा कि आज नशे ने कई बहनों से उनके भाइयों की कलाई छीन ली। कई माताओं से बेटे और कई पत्नियों के सुहाग छीन लिए। इसलिए इस रक्षा बंधन को बहने भाई से उपहार स्वरूप एक वचन मांगें कि वह नशा नहीं करेंगे।