फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Students were introduced to Dushyant Kumar's poetry collection 'Saaye Mein Dhoop'.

Solan News: विद्यार्थियों को दुष्यंत कुमार के काव्य-संग्रह ‘साये में धूप’ से कराया परिचित

Tue, 06 Oct 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
सोलन। केंद्रीय हिंदी निदेशालय, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत प्राध्यापक व्याख्या माला यात्रा 2026-27 का आयोजन राजकीय महाविद्यालय सोलन में हिंदी विभाग और आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शिवानी शर्मा ने की।
विज्ञापन

हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. प्रियंका भारद्वाज ने बताया कि व्याख्यान माला का उद्देश्य विद्यार्थियों के कौशल एवं प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उनके ज्ञान को नए दृष्टिकोण से समृद्ध करना है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों को साहित्य और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।0
विज्ञापन

शिक्षा मंत्रालय की ओर से व्याख्यान देने पहुंचे प्रो. योगेश पाटिल ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के संदर्भ में दुष्यंत कुमार के काव्य-संग्रह साये में धूप, पर विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि दुष्यंत कुमार आत्मसंघर्ष के कवि हैं और उनकी रचनाओं में अन्याय, अत्याचार तथा सामाजिक अव्यवस्था के खिलाफ आवाज दिखाई देती है। प्रो. पाटिल ने विद्यार्थियों को सृजनात्मक लेखन की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि केंद्रीय हिंदी निदेशालय की ओर से विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के लिए विभिन्न कार्यशालाओं का आयोजन किया जाता है, जिनसे विद्यार्थी जुड़कर अपनी रचनात्मक क्षमता को विकसित कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शिवानी शर्मा ने हिंदी विभाग को आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के व्याख्यान विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन और व्यक्तित्व विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से ऐसे आयोजनों का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में राजकीय महाविद्यालय सोलन के 150 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने साहित्य, राष्ट्रीय शिक्षा नीति और सृजनात्मक लेखन से जुड़े विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed