{"_id":"6582e0e347075f41230cc454","slug":"students-planted-80-flowering-plants-in-school-gardens-solan-news-c-176-1-ssml1040-12983-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: विद्यार्थियों ने स्कूल वाटिकाओं में लगाए 80 फूलदार पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: विद्यार्थियों ने स्कूल वाटिकाओं में लगाए 80 फूलदार पौधे
Wed, 20 Dec 2023 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Wed, 20 Dec 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
भाटियां स्कूल में हुआ विशेष पौधरोपण अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भाटियां इको क्लब की ओर से विशेष पौधरोपण अभियान चलाया गया। इसके तहत इको क्लब के सदस्य छात्रों ने राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवियों के साथ मिलकर चारों सदनों की वाटिकाओं में 80 फूलदार पौधे लगाए। लगभग तीन घंटे विद्यार्थियों ने श्रमदान किया गया और साथ ही पुराने पौधों का रखरखाव भी किया गया।
इस विशेष अभियान का उद्देश्य स्कूल प्रांगण को आकर्षक बनाना और इको क्लब की गतिविधियों के तहत एक सार्थक प्रयास करना था। अभियान विद्यालय की प्रधानाचार्य पूनम ठाकुर की देखरेख में चलाया गया। उन्होंने ये पौधे उपलब्ध करवाए और बच्चों को इस पुनीत कार्य के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने इस अवसर पर इको क्लब प्रभारी गुरचरण सिंह और राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी ध्रुव चंद एवं किरण गुप्ता की विशेष सराहना की और भविष्य में भी इन दोनों इकाइयों से विद्यालय प्रांगण को पर्यावरणीय दृष्टि से विकसित करने के लिए निरंतर विकासशील प्रयास करने की आशा जताई।