फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Students of Hanuman Barog School visited Kamdhenu Milk Plant

Solan News: हनुमान बड़ोग स्कूल के विद्यार्थियों ने किया कामधेनु मिल्क प्लांट का भ्रमण

Sat, 22 Mar 2025 05:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 05:10 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दाड़लाघाट (सोलन)। राजकीय उच्च विद्यालय हनुमान बड़ोग के आठवीं कक्षा तक के 29 विद्यार्थियों ने कामधेनु मिल्क प्लांट नम्होल का भ्रमण किया। जहां पर विद्यार्थियों ने दूध कलेक्शन, पैकिंग, संरक्षण की प्रक्रिया और दूध से बनने वाले उत्पादों के वैज्ञानिक तरीकों को समझा। इसके अलावा विद्यार्थियों ने दुधारू पशुओं के लिए फीड की तैयारी, सरसों तेल का उत्पादन और उनके व्यावसायिक प्रयोग के बारे में भी जाना। इस भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को पोषक भोजन भी करवाया गया। दूसरे दिन विद्यार्थियों ने कोटला गांव के निजी कृषि फार्म का भ्रमण किया, जहां उन्होंने व्यावसायिक कृषि उत्पादन और जैविक खेती की बारीकियों को समझने का प्रयास किया। वहां प्रगतिशील किसान नरेश कुमार ने विद्यार्थियों को मशरूम, सब्जियां, दूध, फूल आदि की व्यावसायिक उत्पादन प्रक्रियाओं के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed