फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Students of Degree College Solan visited Muscular Dystrophy Hospital Centre

Solan News: डिग्री कॉलेज सोलन के विद्यार्थियों ने किया मस्कुलर डिस्ट्रॉफी कोठों सेंटर का भ्रमण

Fri, 21 Mar 2025 07:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 07:00 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। बीए तृतीय वर्ष शिक्षा संकाय के 28 छात्रों ने इंडियन एसोसिएशन ऑफ मस्कुलर डिस्ट्रॉफी कोठों (सोलन) का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य छात्रों को मस्कुलर डिस्ट्रॉफी से ग्रस्त व्यक्तियों को आ रही चुनौतियों एवं उनके पुनर्वास के लिए उपलब्ध सहायता सेवाओं की व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना रहा। इस शैक्षणिक भ्रमण के दौरान प्रो. कनुप्रिया, डॉ. निशा और डॉ. प्रीति विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरे के दौरान छात्रों ने संस्थान में रहने वाले व्यक्तियों से संवाद किया और उनके दैनिक जीवन की कठिनाइयों को समझा। संस्थान के विशेषज्ञों ने छात्रों को मस्कुलर डिस्ट्रॉफी, इसके लक्षण, प्रभाव और रोगियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दी जा रही चिकित्सा एवं पुनर्वास सेवाओं की जानकारी दी। शैक्षणिक यात्रा का उद्देश्य न केवल छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना था, बल्कि उनमें समाज सेवा की भावना विकसित करना और दिव्यांगजनों के प्रति सहानुभूति व संवेदनशीलता बढ़ाना भी था। छात्रों ने इस अनुभव को अत्यंत प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि इस यात्रा से उन्हें सामाजिक उत्तरदायित्व और सेवा भाव की सीख मिली। संस्थान के अधिकारियों और शिक्षकों ने छात्रों की सहभागिता की सराहना की और उन्हें समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया। इस यात्रा के माध्यम से छात्रों ने न केवल शैक्षणिक दृष्टिकोण से ज्ञान प्राप्त किया, बल्कि मानवता की सेवा के महत्व को भी समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed