फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Students looked excited for scholarship exam Started reaching the examination center two hours ago

Solan News: छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए उत्साहित दिखे विद्यार्थी दो घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना हो गए शुरू

Sun, 05 Nov 2023 08:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 05 Nov 2023 08:10 PM IST
विज्ञापन
Students looked excited for scholarship exam

Started reaching the examination center two hours ago
सेालन के बीएल सेंट्रल पब्लिक स्कूल में छात्रवृति परिक्षा के लिए पंजीकरण करवाते विद्यार्थी। संवा
बीएल स्कूल सोलन में हुई अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा
विज्ञापन

परीक्षा के बाद अमर उजाला का जताया आभार, छात्रवृत्ति लेने का दावा
विद्यार्थियों ने सुबह 11:00 से 12:30 बजे तक ओएमआर पर दी परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2023 रविवार को बीएल स्कूल मालरोड सोलन में कराई गई। सुबह 11 से दोपहर 12:30 बजे तक हुई परीक्षा में नौवीं, दसवीं, जमा एक और दो के 136 विद्याथीर् शामिल हुए। शिमला के कुपवी से भी एक छात्रा परीक्षा देने के लिए सोलन पहुंची। परीक्षा ओएमआर शीट पर ली गई।
इस परीक्षा के लिए जिले भर से 168 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। जिसमें कुल 136 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, इसमें नौवीं कक्षा के 37, दसवीं कक्षा के 32, जमा एक 42, जमा दो के 25 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। विद्यार्थियों में छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए इतना उत्साह दिखा की वह समय से पहले ही 9:30 बजे अपने अभिभावकों के साथ परीक्षा केंद्र पर पहुंचना शुरू हो गए थे। परीक्षा से पूर्व विद्यार्थियों का पंजीकरण हुआ, जिसके बाद उन्हें परीक्षा हाल में बैठाया गया। ठीक 11:00 बजे से परीक्षा शुरू हुई। 12:30 बच्चे परीक्षा का समय पूरा होते ही विद्यार्थियों से ओएमआर शीट ली गई। परीक्षा के बाद विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि उन्हें यह परीक्षा देकर अच्छा लगा। इस तरह की परीक्षाओं से भविष्य की तैयारी के लिए मनोबल बढ़ता है। कहा कि पहली बार कोई छात्रवृत्ति परीक्षा दी है। विश्वास है कि हम इस परीक्षा में उत्तीर्ण होंगे और छात्रवृत्ति के हकदार बनेंगे।
विज्ञापन

इनसेट
ये बोले विद्यार्थी
इस परीक्षा में होऊंगी सफल
परीक्षा का अच्छा अनुभव रहा। गणित के प्रश्न थोड़े मुश्किल थे। परीक्षा के लिए सुबह 7:00 बजे घर से चल पड़ी थी। जिसके बाद 9:30 बजे तक परीक्षा केंद्र पहुंची। परीक्षा के लिए कई दिन से तैयारी कर रही थी। परीक्षा देने से पहले थोड़ी घबराहट थी, लेकिन परीक्षा देने के बाद आश्वस्त हूं कि मैं इस परीक्षा में सफल हो जाऊंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मन्नत शर्मा, कक्षा दसवीं, स्कूल रावमा पाठशाला कंडा
इनसेट
परीक्षा देकर मिला अच्छा अनुभव
स्कूल में अमर उजाला की ओर से छात्रवृत्ति परीक्षा के बारे में अध्यापकों ने बताया। दसवीं में अच्छे अंक आने के बाद इस परीक्षा में भाग लेने का मौका मुझे भी मिला। इस परीक्षा के लिए आवेदन होने के तुरंत बाद तैयारियां भी शुरू कर दी थीं। परीक्षा समीप आते ही पढ़ाई का तनाव भी बढ़ गया था। लेकिन परीक्षा देने के बाद अब अच्छा लगा। उन्हें विश्वास है कि उनके परीक्षा में अच्छे अंक आएंगे और मैं छात्रवृत्ति का हकदार बन सकता हूं।
रोहित शर्मा कक्षा 11वीं, शालाघाट
इनसेट
अमर उजाला का जताया आभार
मैंने और मेरे माता-पिता ने बहुत से सपने देखे हैं। इन सपनों को पूरा करने के लिए मैं कड़ी मेहनत कर रहा हूं। आगे की पढ़ाई के लिए खर्च बढ़ जाता है। मेहनत करके छात्रवृत्ति परीक्षा दी है। परीक्षा अच्छी हुई है। छात्रवृत्ति मिलती है तो आगे की पढ़ाई की चिंता कम हो जाएगी। उन्होंने परीक्षा को आयोजित कराने के लिए लिए अमर उजाला की भी आभार जताया है।

लक्ष्य कक्षा 12वीं, रावमा पाठशाला गुग्गाघाट

सेालन के बीएल सेंट्रल पब्लिक स्कूल में छात्रवृति परिक्षा के लिए पंजीकरण करवाते विद्यार्थी। संवा

सेालन के बीएल सेंट्रल पब्लिक स्कूल में छात्रवृति परिक्षा के लिए पंजीकरण करवाते विद्यार्थी। संवा

सेालन के बीएल सेंट्रल पब्लिक स्कूल में छात्रवृति परिक्षा के लिए पंजीकरण करवाते विद्यार्थी। संवा

सेालन के बीएल सेंट्रल पब्लिक स्कूल में छात्रवृति परिक्षा के लिए पंजीकरण करवाते विद्यार्थी। संवा

सेालन के बीएल सेंट्रल पब्लिक स्कूल में छात्रवृति परिक्षा के लिए पंजीकरण करवाते विद्यार्थी। संवा

सेालन के बीएल सेंट्रल पब्लिक स्कूल में छात्रवृति परिक्षा के लिए पंजीकरण करवाते विद्यार्थी। संवा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed