फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Students learned the tricks of success in group discussion and interview.

Solan News: विद्यार्थियों ने सीखे ग्रुप डिस्कशन व इंटरव्यू में सफलता के गुर

Tue, 06 Oct 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Students learned the tricks of success in group discussion and interview.
डिग्री कॉलेज कंडाघाट में करियर काउंसलिंग को लेकर आयोजित ग्रुप डिस्कशन में मौजूद विद्यार्थी व शि
कंडाघाट कॉलेज में कॅरिअर काउंसलिंग सत्र आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कंडाघाट(सोलन)। राजकीय महाविद्यालय कंडाघाट के करियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल द्वारा पुणे इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को एक विशेष करियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र का मुख्य विषय ग्रुप डिस्कशन एवं पर्सनल इंटरव्यू में सफलता प्राप्त करने की कला रहा। कार्यक्रम का आयोजन प्लेसमेंट सेल की संयोजक डॉ. मीनाक्षी शर्मा के मार्गदर्शन में किया गया, जिसमें सेल के सदस्य डॉ. बविता शर्मा, डॉ. मृणालिनी, डॉ. दिव्या शर्मा, डॉ. संगीता और डॉ. पंकज का विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत में डॉ. दिव्या शर्मा ने उपस्थित विषय विशेषज्ञों, प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों का औपचारिक स्वागत किया। इसके बाद मुख्य वक्ता पुणे इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट की असिस्टेंट प्रोफेसर (अर्थशास्त्र) डॉ. सरोज वर्मा ने विद्यार्थियों को साक्षात्कार (इंटरव्यू) और समूह चर्चा (ग्रुप डिस्कशन) में सफल होने की रणनीतियों और आवश्यक कौशलों के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर के प्रतिस्पर्धी रोजगार क्षेत्र में केवल शैक्षणिक योग्यता ही काफी नहीं है, बल्कि प्रभावी संचार कौशल, आत्मविश्वास, सक्रिय श्रवण क्षमता, सकारात्मक बॉडी लैंग्वेज, विचारों की स्पष्टता और विषय का गहन ज्ञान बेहद जरूरी है। उन्होंने छात्रों को इंटरव्यू के दौरान होने वाली सामान्य गलतियों से बचने और कठिन सवालों का सहजता व आत्मविश्वास से सामना करने के व्यावहारिक टिप्स दिए।
विज्ञापन


सत्र के दौरान विषय विशेषज्ञ कर्ण सिंह ने विद्यार्थियों को पुणे इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट द्वारा संचालित विद्यार्थी विकास कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी और उनका पंजीकरण भी करवाया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. चंदन चौहान ने कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मदन लाल मनकोटिया द्वारा ऐसे उपयोगी और रोजगारपरक सत्र के आयोजन की अनुमति देने व मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों को ऐसे अवसरों का लाभ उठाकर अपने व्यक्तित्व व व्यावसायिक कौशल को निखारने के लिए प्रेरित किया। इस उपयोगी सत्र से विद्यार्थियों को आगामी प्लेसमेंट ड्राइव्स और साक्षात्कारों की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण दिशा और आत्मविश्वास मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed