{"_id":"697cf7db983744f0030d47a7","slug":"students-found-weak-in-mathematics-and-english-teachers-instructed-to-improve-solan-news-c-176-1-ssml1041-162272-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: गणित और अंग्रेजी विषय में कमजोर पाए विद्यार्थी, शिक्षकों को सुधार करवाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: गणित और अंग्रेजी विषय में कमजोर पाए विद्यार्थी, शिक्षकों को सुधार करवाने के निर्देश
विज्ञापन
अर्की के चंडी स्कूल में निरीक्षण के दौरान स्टाफ के साथ मौजूद उपनिदेशक।स्रोत: विभाग
- फोटो : 1
उपनिदेशक उच्च शिक्षा विभाग सोलन गोपाल चौहान ने किया चंडी स्कूल का औचक निरीक्षण
स्कूल भवन की दीवार पर गिरे पत्थर और मलबे को साफ करवाने को कहा
संवाद न्यूज एजेंसी
पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंडी और केंद्र प्राथमिक पाठशाला चंडी (अर्की) का उपनिदेशक उच्च शिक्षा विभाग सोलन गोपाल चौहान ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कक्षाओं में जाकर बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों का जायजा लिया और विद्यार्थियों से अंग्रेजी व गणित विषय से संबंधित प्रश्न पूछे। छात्रों ने संतोषजनक उत्तर नहीं दिए। उपनिदेशक ने उन्हें अच्छे से तैयारी करने की सलाह दी और अध्यापकों को निर्देश दिए कि संबंधित विषयों में सुधार करवाया जाए। इस अवसर पर उन्होंने कक्षा में पढ़ाई के तरीके और विद्यार्थियों की समझ का भी निरीक्षण किया। प्रधानाचार्य भूपेंद्र गुप्ता भी निरीक्षण में मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान विद्यालय के अभिलेखों की जांच की गई और कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।गोपाल चौहान ने शिक्षकों को टीम भावना के साथ काम करने का आह्वान किया और विद्यालय में किए गए सराहनीय कार्यों की भी प्रशंसा की। उन्होंने विद्यालय भवन का निरीक्षण करते हुए पाया कि दीवार के पास मलबा और पत्थर गिरे हुए हैं, जिससे दीवार खतरे में है। इस दौरान उन्होंने मलबा साफ करने के निर्देश भी दिए।