{"_id":"6ac4fcf2269ef3e9950965cb","slug":"students-enthralled-the-audience-with-their-colourful-presentations-and-the-mla-honoured-the-meritorious-students-solan-news-c-176-1-sln1012-180897-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से बांधा समां, विधायक ने किए मेधावी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से बांधा समां, विधायक ने किए मेधावी सम्मानित
विज्ञापन
द एस वी एन विद्यालय कुनिहार में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुति
विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से बांधा समां, विधायक ने किए मेधावी सम्मानित
द एसवीएन स्कूल कुनिहार ने मनाया सातवां नव रस वार्षिक पारितोषिक समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार(सोलन)। द एसवीएन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार का सातवां नव रस वार्षिक पारितोषिक समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। समारोह में अर्की विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय अवस्थी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने दीप जलाकर किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर मां सरस्वती का आह्वान किया। विद्यालय अध्यक्ष टीसी गर्ग और निदेशक लूपिन गर्ग ने मुख्य अतिथि को शॉल टोपी और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। जिसमें विद्यार्थियों की शैक्षणिक खेलकूद और अन्य गतिविधियों में उपलब्धियों का उल्लेख किया गया। समारोह में विद्यालय के पूर्व विद्यार्थियों का भी विशेष रूप से स्वागत किया गया। जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में ऊंचे पदों पर पहुंचकर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
कार्यक्रम की थीम नव रस पर विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। म्यूजिकल प्रस्तुति, नाटी, भांगड़ा और पंजाबी नृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जमा दो की छात्राओं ने लेजी डांस की शानदार प्रस्तुति दी। वहीं बाल मजदूरी की समस्या पर आधारित थीम डांस के माध्यम से विद्यार्थियों ने सामाजिक संदेश भी दिया। मुख्य अतिथि संजय अवस्थी ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि द एसवीएन विद्यालय शिक्षा के साथ साथ खेलकूद और अन्य गतिविधियों में भी निरंतर बेहतर प्रदर्शन कर जिला और प्रदेश का नाम रोशन कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों के मानसिक विकास के साथ उनके व्यक्तित्व को निखारने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
समारोह के दौरान विद्यालय अध्यक्ष टीसी गर्ग, प्रधानाचार्य अनु सरिता ने वर्ष भर की शैक्षणिक खेलकूद और अन्य गतिविधियों की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। वही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कक्षा पहली से बारहवीं तक शैक्षणिक पुरस्कार प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में अथर्व नेगी, अयांश, अमायरा, अश्विक, सुहास, मिशिता, जसवी, सुहानी, कायांश, शैलेन, आर्या, रुधव जोशी, शिवान्या, किंजल, रिद्धिशा, ग्रिवा, मधुला, शिवान, अथर्व, अक्षिता, मोक्षित, मृदुल, विहान, रुहानी, एंजेल और मानवी आदि शामिल रहे। विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर उनकी मेहनत और उपलब्धियों की सराहना की।
वहीं मुख्य अतिथि विधायक संजय अवस्थी ने अपनी ओर से आयोजक विद्यालय को 31 हजार रुपये तथा बच्चों को 5100 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी मेहनत और लगन से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस मौके पर ग्राम पंचायत कुनिहार के पूर्व प्रधान राकेश ठाकुर, केके यादव, राजेंद्र शर्मा, विनय शर्मा, रूप सिंह ठाकुर, अनिल तनवर, राजेश शांडिल, जगदीश तंवर, रामराज, पुष्पा गर्ग,कौशल्या कंवर ,सोना गर्ग और बलदेव राज सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।