{"_id":"67c851fd072fd6534c03b9c9","slug":"students-caugth-by-copying-solan-news-c-176-1-ssml1042-139063-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: नालागढ़ स्कूल में नकल करते दो विद्यार्थी पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: नालागढ़ स्कूल में नकल करते दो विद्यार्थी पकड़े
विज्ञापन
बुधवार को था जमा दो कक्षा का फिजिक्स का पेपरसंवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाओं में प्रशासन की गठित टीम ने स्कूल का निरीक्षण किया। जमा दो कक्षा के फिजिक्स के पेपर के दौरान टीम ने नकल करते दो विद्यार्थियों को रंगे हाथों पकड़ा। टीम ने छात्र स्कूल नालागढ़ में यह कार्रवाई की। मामले बनाकर आगामी कार्रवाई के लिए बोर्ड को प्रेषित कर दिए हैं। स्कूल शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाओं में जहां परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी स्थापित किए गए हैं, वहीं बोर्ड व प्रशासनिक टीमों का भी गठन किया गया है।
नालागढ़ उपमंडल प्रशासन की एसडीएम राजकुमार की अगुवाई वाली टीम में डीसी पोसवाल, सुदेश कुमार, गुरमेल सिंह, पवन कुमार ने बुधवार को जोघों, पंजेहरा, आर्यन स्कूल, दया शंकर, रेडू व छात्र स्कूल नालागढ़ में दबिश दी। सीसे स्कूल छात्र में कार्रवाई करते हुए दो नकलचियों को दबोचा। उधर, एसडीएम नालागढ़ राजकुमार ने बताया कि बुधवार को जमा दो के फिजिक्स के पेपर में सीसे स्कूल नालागढ़ छात्र में दो छात्र नकल करते हुए पकड़े हैं। मामले बनाकर बोर्ड को आगामी कार्रवाई के लिए प्रेषित कर दिए हैं।